March 8, 2026

महिला करती थी 16 साल के लड़के का यौन शोषण, पुलिस ने किया गिरफ़्तार।

जगदीश परमार,उज्जैन।
मध्य प्रदेश राजगढ़ ज़िले से एक सनसनीख़ेज़ मामला सामने आया है। यहाँ एक 35 वर्षीय महिला एक 16 साल के नाबालिग लड़के के साथ लंबे समय से यौन शोषण कर रही थी। राजगढ़ जिले की पुलिस ने बताया कि जब महिला की पोल खुली तो उसने पति और सास-ससुर ने बच्चे को रेप केस में फंसाने की धमकी भी दी। पुलिस ने आरोपी महिला और उसके परिवार को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक़ 27 मई को महिला के पति और सास-ससुर को इस बारे में पता लगा। उन्होंने लड़के के परिवार से 1 लाख रुपये मांगे और फर्जी रेप केस में फंसाने की धमकी भी दी। लड़के के परिवार ने जब पैसे देने से इनकार कर दिया तो महिला के पति और ससुर ने उसके खेत में लगे पपीते के पेड़ काट डाले। इससे परेशान होकर नाबालिग लड़के ने राजगढ़ चाइल्ड लाइन को सूचित किया।

चाइल्ड लाइन की काउंसिल में बच्चा बोला
चाइल्डलाइन राजगढ़ काउंसलर मनीष दांगी ने लड़के की काउंसलिंग की और सोमवार को पुलिस को इस बारे में सूचित किया। दांगी ने बताया, ‘इस पूरे वाकये से नाबालिग लड़का अवसाद में था। उसे बदनामी का डर था, इस कारण उसने यह बात किसी को नहीं बताई थी। महिला के परिवार ने जब उसके परिवार को प्रताड़ित करना शुरू किया तो लड़के ने हिम्मत जुटा कर हमें सूचित किया। हम अभी भी उसकी काउंसलिंग कर रहे हैं।
राजगढ़ पुलिस कप्तान एसपी प्रदीप शर्मा द्वारा जानकारी देते हुए बताया, ‘महिला ने अपने ही गांव में रहने वाले नाबालिग लड़के का दो बार यौन शोषण किया। पुलिस ने महिला को पास्को एक्ट की धारा 5/6 के तहत अरेस्ट किया। तो वहीं पति, सास-ससुर को धारा 384 और 427 के तहत गिरफ्तार किया गया।

Written by XT Correspondent

bettilt giriş bettilt giriş bettilt pin up pinco pinco giriş bahsegel giriş bahsegel paribahis paribahis giriş casinomhub giriş rokubet giriş slotbey giriş marsbahis giriş casino siteleri