April 30, 2026

तेंदुए के हमले से कुत्ते को बचाने के लिए बनाया कांटों वाला कॉलर

महू। महू के एक किसान ने अपने कुत्ते को तेंदुए से बचाने के लिए एक अनोखा प्रयोग किया है। किसान ने अपने कुत्ते के लिए कांटों वाला कॉलर बनाया है। इस कॉलर के चारों तरफ कांटे लगे हुए है। अब अगर तेंदुआ, कुत्ते पर हमला करेगा तो वह खुद भी घायल हो जाएगा।

दरअसल किसान दिनेश राजपूत के एक अन्य कुत्ते पर पिछले दिनों पातलपानी झरने के पास छिपे तेंदुए ने हमला कर दिया था। जिसमें कुत्ते की जान चली गई थी। इसके बाद तेंदुओं ने एक गाय और उसके बछड़े को भी अपना शिकार बनाया था। ऐसे में किसान ने अपने कुत्ते को बचाने के लिए यह तरीका अपनाया है।

दिनेश ने बताया कि उसने कुत्ते के कॉलर के चारों तरफ लोहे की नुकीली कीलें लगाई है। ऐसे में अगर तेंदुआ हमला करेगा तो वह भी इन नुकीली कीलों से घायल हुए बगैर नहीं रह सकेगा। जब मैंने अपने कुत्ते का शव देखा तो होश उड़ गए। उसकी गर्दन पर हमला किया था। तभी मेरे मन में ऐसा पट्टा तैयार करने का विचार आया जो जानवरों के लिए हथियार के रूप में भी काम करें।

Written by XT Correspondent

bettilt giriş bettilt giriş bettilt pin up pinco pinco giriş bahsegel giriş bahsegel paribahis paribahis giriş casinomhub giriş rokubet giriş slotbey giriş marsbahis giriş casino siteleri