March 12, 2026

ट्रिपल मर्डर पिता और बेटों को मारा और पानी की मोटर से बांधकर कुएं में फेंका।

एक्सपोज़ टुडे,रतलाम।

रतलाम के सैलाना में ट्रिपल मर्डर के बाद बाप बेटों के शव पानी की मोटर से बांधकर कुएं में फैंक दिए।
सैलाना थाना क्षेत्र के ग्राम देवरूंडा में एक युवक और उसके दो बच्चों की कुएं में फेंक कर हत्या कर दी गई ।तीनों के शव पानी की मोटर से रस्सी से बंधे पाए गए।
हत्या का का कारण जमीन विवाद बताया जा रहा है। सुबह सुबह पिता व पुत्रों की हत्या की खबर से पूरे ज़िले में सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर एसपी गौरव तिवारी घटनास्थल पहुंचे।
फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।

ग्रामीणों के अनुसार किसान लक्ष्मण पुत्र मांगू भाभर (35) निवासी ग्राम देवरूंड़ा ने रविवार सुबह अपने कुंए की मोटर जलने पर कुएं से बाहर निकाल कर रखी थी। शाम को लक्षमण व उसके पुत्र नहीं दिखाई दिए। परिजन ने तलाश शुरू की।

ग्रामीण कुएं के पास पहुंचे तो वहां मोटर और लक्ष्मण तथा उसके पुत्र 13 वर्षीय विशाल व 8 वर्षीय पुष्कर दिखाई नहीं दिए। शंका होने पर कुछ युवक कुएं में उतरे तो उन्हें अंदर तीनों के शव पानी की मोटर से बंधे हुए दिखाई दिए।

इसके बाद तीनों के शव बाहर निकाले गए। सूचना मिलने पर सैलाना थाना प्रभारी शिवमंगल सिंह सेंगर दल के साथ मौके पर पहुंचे। शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया गया।
बताया जा रहा है कि तीनों की हत्या जमीन विवाद के चलते की गई है। पुलिस के अनुसार कुछ संदिग्धों को हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ की जा रही है।
तीनों शवों का जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया गया। एक साथ तीन लोगों की हत्या का जिले में एक साल में या दूसरा मामला है।

1 वर्ष पहले रतलाम शहर के जवान नगर मुक्तिधाम के पास एक ही परिवार के तीन लोगों मुखिया, उसकी पत्नी व बेटी की लूटपाट के इरादे से घर में घुसे बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस मामले में पुलिस ने करीब आधा दर्जन आरोपियों को हिरासत में लिया था और मुख्य आरोपी दिलीप देवल पुलिस मुठभेड़ में मारा गया था।

Written by XT Correspondent

bettilt giriş bettilt giriş bettilt pin up pinco pinco giriş bahsegel giriş bahsegel paribahis paribahis giriş casinomhub giriş rokubet giriş slotbey giriş marsbahis giriş casino siteleri