May 4, 2026

नक्सलियों से मुठभेड़ में दो जवान शहीद, एक नक्सली भी ढेर

बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में जवानों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हो गई है। मुठभेड़ में सुरक्षा बलों के दो जवान शहीद हो गए हैं। वहीँ चार जवान घायल हो गए हैं। इस मुठभेड़ में एक नक्सली भी ढेर हुआ है।

दरअसल सोमवार सुबह पामेड़ थाना इलाके के जंगलों में सुरक्षा बल सर्चिंग के लिए निकले थे। इसी दौरान इरापल्ली गांव के पास उनका सामना नक्सलियों से हो गया। नक्सलियों ने जवानों पर फायरिंग शुरू कर दी। इसमें सीआरपीएफ की कोबरा बटालियन के दो जवान शहीद हो गए। वहीँ चार जवान घायल हुए है।

सीआरपीएफ के एक अधिकारी ने कहा कि मुठभेड़ में एक नक्सली मारा गया और मौके से एक हथियार बरामद हुआ है।

Written by XT Correspondent

bettilt giriş bettilt giriş bettilt pin up pinco pinco giriş bahsegel giriş bahsegel paribahis paribahis giriş casinomhub giriş rokubet giriş slotbey giriş marsbahis giriş casino siteleri