March 14, 2026

उज्जैन कलेक्टर पत्रकारों के लिए गठित की कोरोना सेल।

एक्सपोज़ टुडे, उज्जैन।
उज्जैन कलेक्टर आशीष सिंह ने पत्रकारों की मांग पर कॉविड 19 के संक्रमण काल में जिले के पत्रकारों के हितों को ध्यान में रखते हुए जिला कोरोना सेल के गठन के निर्देश दिए हैं.
कोविड 19 के संक्रमण काल में पत्रकारों एवं उनके परिजनों को उचित चिकित्सा सुविधा एवं आवश्यक दवाइयों के ना मिलने की जानकारी और पत्रकारों को इलाज में आने वाली दिक्कतों के साथ-साथ ऑक्सीजन मिलने में परेशानी और आवश्यकता पड़ने पर रेमडेसीविर इंजेक्शन ना मिलने की जानकारी जिलाधीश को दी. संवेदनशीलता का परिचय देते हुए जिलाधीश महोदय ने तत्काल निर्देश दिये कि पत्रकारों के लिए कोरोना सेल का गठन किया जाए. इस सेल का नोडल अधिकारी पी आर ओ हरिशंकर शर्मा को बनाया गया तथा शिफ्ट वार ड्यूटी लगाने के लिए अलग से आवश्यक निर्देश आज ही जारी करने का आदेश दिया. निर्देश अनुसार 8-8 घंटे की शिफ्टवार ड्यूटी लगाई जाएगी तथा एक हेल्पलाइन नंबर भी दिया जाएगा, जिस पर पत्रकार एवं उनके परिजनों के इलाज में आने वाली दिक्कतों को दूर किया जाएगा।

उज्जैन जिलाधीश ने पत्रकारों को कोरोना काल में प्रशासन का मददगार मानते हुए और उनके परिवार की सुरक्षा के लिए कोरोना योद्धा सेल बनाने के निर्देश दिए हैं. मध्यप्रदेश में शायद उज्जैन पहला ऐसा जिला होगा जहां इस तरह पत्रकारों के हितों के लिए जिलाधीश आगे आए हैं.

*पत्रकारों के टीकाकरण के लिए 27 या 28 अप्रैल को विशेष कैंप लगेगा:*

गत 17 मार्च को पत्रकारों को विशेष कैंप लगाकर कोरोना का टीका लगाया गया था, लेकिन दूसरा डोज अभी तक नहीं लगाया गया, इस पर उन्होंने 6 हफ्ते बाद दूसरा डोज लगाने की जानकारी देते हुए बताया कि 27 या 28 अप्रैल को बड़ा कैंप लगाकर पत्रकारों और उनके परिजनों को दूसरा डोज लगाया जाएगा,उन्होंने इसके लिए आवश्यक निर्देश दिए हैं।
उज्जैन के सभी पत्रकारों ने कलेक्टर श्री आशीष सिंह का आभार माना है ।

Written by XT Correspondent

bettilt giriş bettilt giriş bettilt pin up pinco pinco giriş bahsegel giriş bahsegel paribahis paribahis giriş casinomhub giriş rokubet giriş slotbey giriş marsbahis giriş casino siteleri