May 4, 2026

बेक़ाबू ट्रक ने दर्जनभर गायों को रौंदा, लोगों ने ट्रक फूँका

विदिशा। शुक्रवार रात को एक बेकाबू ट्रक ने दर्जन भर गायों को रौंद दिया। इस हादसे में 5 गायों की मौत हो गई है। घटना की जानकारी जैसे ही हिंदूवादी संगठनों को लगी उन्होंने चक्काजाम लगा दिया। गुस्साए लोगों ने ट्रक में आग लगा दी।

मामला विदिशा जिले का है। शुक्रवार रात को भोपाल की ओर जाने वाले एक ट्रक ने विदिशा हाईवे बायपास पर दर्जनभर गायों को कुचल दिया। इससे पांच गायों की मौत हो गई जबकि तीन गंभीर रूप से घायल हो गई। इससे घटना से गुस्साए लोगों ने हाईवे बाईपास पर पहुंचकर चक्का जाम कर दिया और ट्रक में आग लगा दी। ट्रक बीच हाईवे पर धू-धू कर जल उठा।

घटना की जानकारी मिलते ही विदिशा एसडीएम प्रवीण प्रजापति, टीआई, तहसीलदार आशुतोष शर्मा समेत भारी पुलिसफोर्स मौके पर पहुंचा। बेकाबू हालात को काबू में करने के लिए पुलिस ने गुस्साए लोगों पर लाठीचार्ज किया। इसके बाद भी लोगों में तनाव और आक्रोश बरकरार है।

बताया जा रहा है कि गायों को कुचलने वाला ट्रक शिवगुरु सेवक ट्रांसपोर्ट कंपनी का है। गायों को कुचलने वाले ट्रक ड्राइवर राकेश अहिरवार नशे में धुत बताया जा रहा था। गायों को कुचलने के बाद राकेश ट्रक लेकर भाग रहा था जिसे लोगों ने बाइक से पीछा करके रुकवाया और उसे पीटा। फ़िलहाल हालात काबू में हैं लेकिन तनाव बरकरार है। मौके पर अभी भी भारी पुलिसफोर्स तैनात है।

Written by XT Correspondent

bettilt giriş bettilt giriş bettilt pin up pinco pinco giriş bahsegel giriş bahsegel paribahis paribahis giriş casinomhub giriş rokubet giriş slotbey giriş marsbahis giriş casino siteleri