May 4, 2026

विश्व शांति के लिए अनोखी तपस्या..!

आगर-मालवा। कोई शख्स अपना एक हाथ कितने समय तक ऊपर उठा कर रख सकते है? 5 मिनट, 10 मिनट या ज्यादा से ज्यादा आधा घंटा लेकिन आगर-मालवा जिले के एक प्रसिद्द संत ऐसे भी है जो सालों से अपना एक हाथ ऊपर रखकर तपस्या कर रहा है।

हम बात कर रहे हैं आगर मालवा से लगभग 12 किलोमीटर दूर आमला के नजदीक रहने वाले प्रसिद्द महंत राधेपुरी महाराज की। पिछले कई सालों से राधेपुरी महाराज अपना एक हाथ ऊपर रखकर लगातार तपस्या कर रहे हैं। ऐसा वह विश्व शांति के लिए कर रहे हैं। उनकी इच्छा है कि पूरा संसार स्वस्थ रहे और शांति बनी रहे। इसके लिए महाराज कठोर तपस्या करते हुए अपना एक हाथ पूरी तरह से ऊपर रखे हुए रहते हैं।

उनकी इस तपस्या के कारण उनका हाथ भी पूरी तरह से पतला पड़ गया है। हाथ ऊपर रहने से खून की धारा ऊपर नहीं जा पाती है। उनकी उँगलियों के नाखून भी बड़े बड़े हो गए हैं। इसके बावजूद महाराज विश्व शांति के लिए दृढ़ संकल्प लेकर तपस्या में लगे हैं।

Written by XT Correspondent

bettilt giriş bettilt giriş bettilt pin up pinco pinco giriş bahsegel giriş bahsegel paribahis paribahis giriş casinomhub giriş rokubet giriş slotbey giriş marsbahis giriş casino siteleri