March 7, 2026

क्राइम ब्रांच की गिरफ़्त में चेन लूट करने वाली शातिर गैंग।

एक्सपोज़ टुडे। 
ग्वालियर पुलिस ने चेन लूट करने वाले लुटेरों को धरदबोचा है। कुछ दिनों पहले थाना झांसीरोड व थाना पड़ाव क्षेत्र में चेन लूट की बारदातों हुई थी। इन वारदातों का खुलासा करने के लिये पुलिस अधीक्षक ने  पुलिस बल की छः टीमों को लगाया गया था।
एडिशनल एसपी (पूर्व/अपराध)  राजेश दण्डोतिया की टीम को सूचना मिली की थाना पड़ाव क्षेत्रांर्तगत दुर्गापुरी के पास एक्टिवा सवार महिला के साथ चेन लूट की बारदात को अंजाम देने वाला लुटेरा आने साथियों के साथ किसी बारदात को अंजाम देने की फिराक में कांतीनगर के पास देखा गया है।क्राईम ब्रांच एवं थाना पड़ाव व थाना झांसीरोड पुलिस की संयुक्त टीम बनाकर मुखबिर सूचना की तस्दीक करते हुए चेन लुटेरे को गिरफ़्तार करने के लिए टीम निकली।
पुलिस टीम को कांतीनगर के पास तीन संदिग्ध व्यक्ति मोटर सायकिल लिये दिखाई दिये, जिन्होने पुलिस टीम को देखकर भागने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी कर तीनों को पकड़ लिया गया। पकड़े गये संदिग्धों से पूछताछ करने पर उन्होनेे बताया कि उनके एक साथी ने थाना पड़ाव क्षेत्र स्थित दुर्गापुरी के पास एक्टिवा सवार एक महिला के गले से चेन लूटी गई थी और अधिक पूछताछ करने पर पकड़े गये लूटेरों ने थाना झांसीरोड क्षेत्रान्तर्गत गणेश मन्दिर के पास काबेरी अपार्टमेंट के सामने पैदल जा रही एक महिला के गले से सोने की चेन लूटरे का बारदात करना स्वीकार किया। पुलिस टीम द्वारा माह मार्च में लक्ष्मीबाई कालोनी में हुई लूट के संबंध में भी इन लुटेरों से पूछताछ की जा रही है। पकड़े गये लुटेरों को आरपीएफ द्वारा पूर्व में चोरी के प्रकरण में गिरफ्तार भी किया जा चुका है। पुलिस टीम द्वारा पकड़े गये लूटेरों की निशादेही पर थाना पड़ाव व थाना झांसीरोड क्षेत्र से लूटी गई चेनों को बरामद किया जाकर घटना में प्रयुक्त मोटर सायकिल को भी लुटेरों के पास से जप्त कर लिया गया है। पकड़े गये लुटेरों से जिले में हुई अन्य चेन स्नेचिंग की वारदात के संबंध में पूछताछ की जा रही है, जिससे अन्य लूट की बारदातों का खुलासा होने की भी संभावना है। पकड़े गये तीनों लूटेरे थाना पड़ाव क्षेत्रान्तर्गत न्यू गायत्री नगर के रहने वाले हैं।
2 अगस्त को एक्टिवा से जा रही महिला से दुर्गापुरी के पास एक अज्ञात मोटर सायकिल सवार लुटेरे द्वारा गले से सोने की चेन लूटकर भाग जाने की घटना हुई थी, जिस पर से थाना पड़ाव में अज्ञात लूटेरे के खिलाफ अप0क्र0 362/22 धारा 394 भादवि 11/13 एमपीडीपीके एक्ट का प्रकरण पंजीबद्व कर विवेचना में लिया गया। एक अन्य चेन लूट की बारदात 1 अगस्त  की
शाम  मंदिर से घर वापस लौट रही महिला के साथ मोटर सायकिल सवार तीन बदमाशों द्वारा गले से सोने की चेन लूटकर भाग जाने की घटना हुई थी, जिस पर से थाना झांसीरोड में अज्ञात तीन लूटेरों के खिलाफ अप0क्र0 393/22 धारा 392 भादवि 11/13 एमपीडीपीके एक्ट का प्रकरण पंजीबद्व कर विवेचना में लिया गया।
Written by XT Correspondent

bettilt giriş bettilt giriş bettilt pin up pinco pinco giriş bahsegel giriş bahsegel paribahis paribahis giriş casinomhub giriş rokubet giriş slotbey giriş marsbahis giriş casino siteleri