March 7, 2026

दुल्हन के पति के साथ अंतरंग पलों के वीडियो बनाकर कर पति के दोस्त ने सोशल मीडिया पर किए वायरल। दुल्हन ने कर लिया सुसाइड।

एक्सपोज़ टुडे,धार।
नई नवेली दुल्हन के सुसाइड का खुलासा पुलिस ने कर दिया है।
धार के मुसावदा गांव में एक महीने पहले हुई महिला की मौत के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। पुलिस की जांच में सामने आया है कि महिला और उसके पति के अंतरंग पलों के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गए थे। इसी के बाद बदनामी के डर से महिला ने आत्महत्या कर ली थी। सादलपुर पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
19 साल की युवती ने 29 सितंबर को जहरीला पदार्थ खा लिया था। हालत गंभीर होने पर युवती को परिवारवाले धार ले गए। यहां से उसे इंदौर रैफर कर दिया। 30 सितंबर को महिला की मौत हो गई थी। पुलिस ने मामले में जांच शुरू की और परिवारवालों के बयान लिए। उन्होंने बताया कि इसी साल मार्च में बेटी की शादी हुई थी। उसका एक वीडियो सामने आया था, जिसे लेकर वह परेशान थी।
नाबालिग दोस्त ने चुपके से बना लिया था वीडियो
SDOP देवेंद्र यादव ने बताया कि महिला और पति के एकांत के वीडियो पति के नाबालिग दोस्त ने चुपके से बना लिया था। नाबालिग ने एक अन्य साथी के साथ मिलकर इसे सोशल मीडिया पर डाल दिया। पुलिस ने नाबालिग और उसके दोस्त नासिर को गिरफ्तार कर लिया। जांच में परिजनों ने वीडियो की जानकारी दी थी। बाल अपचारी आरोपी ने ही उक्त विडियो बनाया था, मामले में दो लोगों पर प्रकरण दर्ज किया है।

Written by XT Correspondent

bettilt giriş bettilt giriş bettilt pin up pinco pinco giriş bahsegel giriş bahsegel paribahis paribahis giriş casinomhub giriş rokubet giriş slotbey giriş marsbahis giriş casino siteleri