भोपाल। प्रदेश में इस समय कड़ाके की ठंड पड़ रही है। वहीँ कई हिस्सों में बारिश और ओलावृष्टि भी हो रही है। मौसम विशेषज्ञ के अनुसार प्रदेश के लोगों को जल्द ही ठंड से राहत मिलने के आसार नजर नहीं आ रहे है। प्रदेश के कई हिस्सों में आज और कल भी बारिश हो सकती है।
मौसम विशेषज्ञ एसएन साहू ने बताया कि अभी कुछ दिन और बादल छाए रहेंगे वहीं रीवा, शहडोल, जबलपुर संभाग में बरसात होगी। इसके अलावा भोपाल में भी बूंदा बांदी हो सकती है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से राजस्थान और हरियाणा पर प्रेरक चक्रवात बन गए हैं। इन सिस्टम की वजह से प्रदेश में मौसम का मिजाज बदल गया है।
