March 6, 2026

इंदौर के किस नेता का वरदहस्त है मेडिकल एजुकेशन माफिया भदौरिया पर ?

Xpose Today News 
इंदौर के एक नेता का बेहद करीबी मेडिकल एजुकेशन माफिया इंडेक्स समूह का मालिक सुरेश सिंह भदौरिया अब आया  सीबीआई की रडार पर। सीबीआई ने जब शिकंजा कसा तो खुद शिक्षाविद बताने वाला भदौरिया दुम दबाकर भागा। कई तरह के कांड करने के बाद तगड़ा मैनेजमेंट जमा कर बाहर हो जाना भदौरिया की स्टाइल है। लेकिन इस बार यह टेक्नीक फेल हो गई। सुना है इंदौर में ग्रामीण क्षेत्र से राजनीति करने वाले नेता का वरदहस्त है भदौरिसा पर। इतना ही नहीं नेता से गहरा शुभ लाभ है भदौरिया का। जांच एजेंसियाँ अगर खँगालें तो होगा बड़ा खुलासा।

इंदौर में कोविड के समय भी भदौरिया के कई मामले सामने आए थे एक नेता के दम पर पुलिस प्रशासन पर दबाव बनाने का आदि है भदौरिया। खुडैल पुलिस भदौरिया के खिलाफ आवेदन ही नहीं लेती।

आदिवासी छात्र की रैगिंग के दौरान मौत मामला रफ़ा दफ़ा

भदौरिया के कॉलेज में एक आदिवासी युवक ने रैगिंग से परेशान होकर सुसाइड कर लिया था। लेकिन खुदद खुडैल पुलिस की मिली भगत से एफ़आइआर के बावजूद मामला रफ़ा दफ़ा हो गया।

व्यापम घोटाले में भी नाम 

इंदौर के शिक्षा माफिया भदौरिया व्यापम घोटाले में भी शामिल रहा है। उस पर उस वक्त भी इसका नाम प्रमुखता से सामने आया था। लेकिन राजनीतिक गठजोड़ कर फिर से दुकान चालू कर दी।

फर्जी मरीज एडमिट करा कर लेता रहा अनुमतियाँ।

इंडेक्स मेडिकल कॉलेज का मतलब ही  गड़बड़ियां हैं। कभी कोई दल निरीक्षण के लिए जाता है तो फर्जी मरीज, फर्जी डॉक्टर से लेकर सारे इंतजाम फर्जी करा तर अनुमति ले लेता। अब भदौरिया फर्जीवाड़े का मास्टर माइंड बनकर पूरे देश में फर्जी मेडिकल कॉलेजों को मान्यता दिलाने का ठेका भी लेना लगा।

सीबीआई पहुंची तो दुम दबाकर भागा 
ताज़ा मामला यह है की सीबीआई ने रावतपुरा सरकार इंस्टीट्यूट आफ मेडिकल सांइसेज के घोटाले के मामले में  भदौरिया सहित 35 लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है।

फर्जी वाडे का ठेकेदार बना भदौरिया 

सीबीआई ने सबसे पहले छत्तीसगढ़ के रावतपुरा सरकार इंस्टीट्यूट आफ मेडिकल सांइसेज पर छापा मारा, वहां घोटाले से जुड़े दस्तावेज हाथ लगे और फिर देशभर में सीबीआई ने छापा मारा था। इसमे इंदौर का इंडेक्स कॉलेज भी शामिल है। इस कॉलेज में व भदौरिया के घर पर भी सीबीआई ने छापा मारा। छापे के बाद से ही भदौरिया फरार हो गया है। भदौरिया की गैंग  35 आरोपी हैं जो एक रैकेट संचालित करते हैं, जो देशभर में मेडिकल कॉलेजों की मान्यता दिलाने, उन्हें रिन्यू कराने के मामले में शामिल है।

ठगोरे दौरिया ने यूनिवर्सिटी ही खोल ली

तिकड़म बाज भदौरिया खुद की यूनिवर्सिटी भी खोल चुका है। जिसका कैंपस खुडैल में इंडेक्स मेडिकल कॉलेज के पास ही बना है। भदौरिया के इंदौर और देवास में मेडिकल कॉलेज, अस्पताल और नर्सिंग कॉलेज है।

दस साल पहले भी सीबीआई ने भदौरिया पर कसा था शिकंजा

भदौरिया के खिलाफ करीब दस साल पहले भी सीबीआई केस दर्ज कर चुकी है और उसकी गिरफ्तारी भी हो चुकी थी।इस मामले में वह जेल की हवा खा चुका है।

Written by XT Correspondent

bettilt giriş bettilt giriş bettilt pin up pinco pinco giriş bahsegel giriş bahsegel paribahis paribahis giriş casinomhub giriş rokubet giriş slotbey giriş marsbahis giriş casino siteleri