March 7, 2026

पत्नी के पूर्व प्रेमी का कॉन्ट्रैक्ट देकर करा दिया मर्डर, तीन आरोपी हुए गिरफ़्तार।

एक्सपोज़ टुडे।

पत्नी के पूर्व प्रेमी का कॉन्ट्रैक्ट देकर करा दिया मर्डर, तीन आरोपी हुए गिरफ़्तार। मामला इस प्रकार है। थाना तेजाजी नगर को 13 अप्रेल को सुबह 07.00 बजे सूचना मिली कि सेज यूनिवर्सिटी के पीछे कच्चे रास्ते पहाडी के उपर खाली मैदान में एक शव पडा हुआ है, शव के पास एक नीले रंग का लोडिंग वाहन खडा हुआ हैं। थाना तेजाजीनगर पुलिस टीम व्दारा मौके पर पहुचकर तस्दीक के बाद पाया कि मृतक अश्विन यादव की अज्ञात आरोपियों द्वारा चाकू से गोदकर हत्या की गई, चोटे उसके पेट एवं गर्दन पर गंभीर चोटे पायी गई। जिस पर मर्ग कायम कर हत्या का प्रकरण कायम किया गया। उक्त घटना पर थाना तेजाजीनगर के अप. धारा .302 ,201 भादवि का पंजीबध्द कर विवेचना की गई ।

पुलिस टीम ने विवेचना के दौरान पाया गया कि मृतक का अपनी पडोस में रहने वाली युवती से दोस्ती थी, जिसको लेकर मृतक एवं उसके पति व परिजनों के बीच में मदभेद चल रहे थे। जिस पर युवती के पिता से पूछताछ की गई तो उन्होंने बताया कि मेरी लडकी ……जिसकी शादी 04 महिने पहले हुई थी मृतक अश्विन यादव मेरी लडकी ….से शादी से पहले बात करता था और परिवार को पता चलने पर दोनो परिवारो के बीच में चर्चा होने के बाद में मृतक अश्विन यादव ने कहा था कि मैं आपकी लडकी से बात नही करूँगा।,हम दोनो परिवार की आपसी सहमति हो गई कि अश्विन यादव मेरी लडकी से बात नही करेगा। किन्तु मेरी लडकी की शादी होने के बाद भी अश्विन यादव कभी कभी मेरी लडकी के ससुराल में फोन लगाता था। ऐसी जानकारी मुझे मेरे दामाद ने दी थी ।
गोपाल पगारे से पूछताछ करते बताया कि मैं मकान बनाने की ठेकेदारी करता हूँ, एंव घटना के संबंध में पूछताछ करते पुलिस को गुमराह करने लगा तब उससे उसकी दो तीन की दिनचर्या पूछी जो उसके बताये अनुसार तस्दीक करने पर ओर फोन की लोकेशन की जांच करने पर गलत पाई गई। तब गोपाल से घटना के संबंध में हिकमतअमली से पूछताछ करने पर गोपाल पगारे टूटकर बोला कि मेरी शादी 04 महिने पहले हुई ,मेरी पत्नि से उसके मायके के पडोस में रहने वाले अश्विन यादव शादी से पहले बात करता था ओर शादी होने के बाद भी चोरी चुपके फोन लगाता था। यह मुझे मुझे पता चली तो मैंने अपने ससुराल पक्ष को बताया तब ससुराल पक्ष वालो ने अश्विन यादव को समझाईश भी दी गई लेकिन अश्विन यादव नही माना ओर मेरी पत्नि से बात करने के लिये फोन लगाया करता था।
तब मैंने अश्विन यादव की हत्या कराने की योजना बनाई । डेढ महिने पहले मुझे दिनेश प्लास्टर वाले के यहाँ राजू बघेल मिला जिससे मेरी पहचान हो गई, मैंने राजू कनास को बोला कि मुझे एक व्यक्ति को निपटवाना हैं। उसके कुछ दिन बात करीबन आज से एक महिने पहले राजू बघेल ने बोला कि मेरी शादी हैं, मुझे पैसो की जरूरत हैं, मैं तुम्हारा काम करवा दूँगा। मेरी बात राजू बघेल से अश्विन यादव को मरवाने के लिये डेढ लाख रूपये मे तय हुई ,ओर फिर मैंने राजू बघेल को चौईथराम मंडी के पास अश्विन यादव का लोडिंग छोटा हाथी दिखाया जिस पर अश्विन यादव का मोबाईल नंबर भी लिखा था। फिर राजू बघेल ने दो तीन दिन तक अश्विन यादव की रैकी की ओर उसके लोडिंग आटो पर लिखे नंबर को सेव कर लिया। राजू बघेल रविवार दिनांक 10.04.2022 को दो लडके लेकर आया जिनके नाम अनार सिंह और सुनिल था, और तीनों से मैं राऊ रंगवासा रोड पर मिला तथा हमारी बातचीत हुई। फिर मैने तीनों को अपनी मो.सा पर बैठाया व कुंदननगर में अपने काका ससुर हुकुम के निर्माणाधीन घर तीनों को रुकवा दिया। बाद सोमवार को राजू सुबह ग्राम कलोदिया में जाकर अनारसिंह की मो.सा लेकर आ गया । ओर मैंने उन्हे शुरू में दो हजार रूपये तथा बाद में पाँच हजार रूपये कुल सात हजार रूपये खर्चे के लिये दे दिये। दिनांक 13.04.2022 को सुबह करीबन 10.10 बजे अनार का फोन आया कि हमने अश्विन यादव को सेज युनिवर्सिटी के उपर खाली पडे मैदान में चाकुओं से गोदकर मार दिया हैं, तुम्हारा काम कर दिया हैं। पूछताछ में गोपाल पगारे व्दारा सम्पूर्ण घटना के बारे में जानकारी दी एंव घटना करवाना स्वीकार किया गया

पुलिस टीम द्वारा गोपाल पगारे पिता कैलाश पगारे को गिरफ्तार किया गया एंव गोपाल पगारे के बताये अनुसार घटना करने वाले आरोपी राजू कनाश पिता धनसिंह कनाश उम्र 22 साल नि.ग्राम सात उमरी तह. गंधवानी जिला धार एंव अनार सिंह पिता रूगनाथ डाबर उम्र 23 साल नि. ग्राम करोंदिया तह. गंधवानी जिला धार को बायपास रोड सिलीकान सिटी इंदौर से गिरफ्तार किया गया। घटना में एक आरोपी सुनील मंडलोई उम्र 24 साल ग्राम मंडावदा थाना धरमपुरी जिला धार की गिरफ्तारी शेष है।
प्रकरण के गिरफ्तारशुदा आरोपीगणों से घटना में सम्मिलित से संबंधित साक्ष्य के संबंध में विस्तृत पुछताछ जारी है ।

Written by XT Correspondent

bettilt giriş bettilt giriş bettilt pin up pinco pinco giriş bahsegel giriş bahsegel paribahis paribahis giriş casinomhub giriş rokubet giriş slotbey giriş marsbahis giriş casino siteleri