May 10, 2026

हौंसलों के दम पर जुम्बा ट्रेनर ने जीता मिसेस इंडिया ग्लोब का ख़िताब

इंदौर। अगर आपमें हौसला है तो आप किसी भी उम्र में सफलता प्राप्त कर सकते हैं। इंदौर की रहने वाली 45 वर्षीय श्रद्धा पंडित ने इस कहावत को साबित करके दिखाया है। पेशे से ज़ुम्बा ट्रेनर श्रद्धा पंडित ने मिसेस इंडिया ग्लोब का ख़िताब अपने नाम किया। प्रतियोगिता का आयोजन 30 नवंबर को दिल्ली (फरीदाबाद) में हुआ था।

मिसेस इंडिया ग्लोब का ख़िताब जीतकर इंदौर पहुंची श्रद्धा ने बताया कि मुझे फेसबुक से इस प्रतियोगिता के बारे में पता चला था। मैंने पीजेंट के लिए ऑनलाइन अप्लाई कर दिया। फिर इंटरव्यू हुआ। इसके बाद हजारों प्रतिभागियों में से तीन कैटेगरी के लिए 32 प्रतिभागियों का चयन किया गया। इसके बाद हमारी तीन महीने की ट्रेनिंग शुरू हुई। ट्रेनिंग में एक्सरसाइज़, डाइट,रैंप वॉक और कॉन्फिडेंस बिल्ड-अप करने से जुडी एक्टिविटीज शामिल थी। इस पूरी प्रक्रिया में मेरे पति और दोनों बेटों ने मुझे बहुत सपोर्ट किया।

श्रद्धा ने मिसेस इंडिया ग्लोब का ख़िताब जीतने के साथ ही मिसेस ग्लोइंग स्किन, मिसेस एक्टिव और एमपी स्टेट ऑफ़ डायरेक्टर का भी टाइटल जीता है। अपनी फिटनेस और ग्लोइंग स्किन का सीक्रेट शेयर करते हुए श्रद्धा ने कहा कि प्रॉपर डाइट और एक्सरसाइज़ आपको नेचुरल ग्लो देते हैं, जो किसी भी दूसरे ब्यूटी प्रोडक्ट से नहीं आ सकता है। हर महिला को 45 मिनिट किसी न किसी तरह का वर्कआउट जरूर करना चाहिए। अपने लिए निकाले इस 45 मिनिट में वॉक, जॉगिंग, जिम या घर पर ही वर्कआउट करें। हेल्दी और नेचुरल फ़ूड लें और सबसे जरुरी बात, हमेशा खुश रहें।
श्रद्धा ने प्रतियोगिता ने महेश्वर की महिला हथकरघा कारीगरों द्वारा बनाए गए परिधान और गहने पहने थे। ऐसा उन्होंने इसलिए किया ताकि लोग मध्य प्रदेश की लोक-कला और संस्कृति से परिचित हो।

श्रद्धा ने बताया कि उन्होंने 35 साल की उम्र में ज़ुम्बा ट्रेनर के रूप में करियर की शुरुआत की थी। उस समय मेरे बच्चे हो चुके थे। मेरा मानना है कि फिटनेस महिलाओं में आत्मविश्वास पैदा करने का एक जरिया है। गौरतलब है कि श्रद्धा को 2018 में मिस फिटनेस इंडिया कॉम्पिटिशन में मिस पॉसिटिविटी का अवार्ड भी मिल चुका है।

Written by XT Correspondent

bettilt giriş bettilt giriş bettilt pin up pinco pinco giriş bahsegel giriş bahsegel paribahis paribahis giriş casinomhub giriş rokubet giriş slotbey giriş marsbahis giriş casino siteleri