May 4, 2026

पर्यावरण बचाने के लिए दुनिया की सबसे लंबी साइकिल यात्रा, 6 साल में 83 हजार पौधे लगाए

इंदौर। लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरूक करने के लिए विश्व की सबसे लंबी साइकिल यात्रा पर निकले साइकिलिस्ट नरपत सिंह राजपुरोहित इंदौर पहुँच गए है। राजपुरोहित ने अपने साइकिल अभियान शिप्परबडी राइड फॉर चेंज की शुरुआत 27 जनवरी को जम्मू एयरपोर्ट से की थी।

दरअसल बाड़मेर जिले के लंगेरा गांव में रहने वाले राजपुरोहित लोगो को पर्यावरण के प्रति जागरूक करने के लिए देश भर में 24 हजार किलोमीटर से ज्यादा की साइकिल यात्रा की जा रही है। जम्मू-कश्मीर से शुरू हुई राजपुरोहित की यात्रा हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, युपी, उतराखंड, गुजरात और राजस्थान से होते हुए मध्यप्रदेश के इंदौर तक पहुँच गई है।

राजपुरोहित अब तक नौ हजार चार सौ किलोमीटर की यात्रा कर चुके है। राजपुरोहित अपने साइकिल अभियान के माध्यम से देश के युवाओं को शिक्षा, पर्यावरण और स्वास्थ्य के प्रति जागरूक कर रहे है।

राजपुरोहित ने बताया कि वह रोजाना दो या तीन पौधारोपण या लोगों को पौधा भेंट करके संकल्प दिलवाते हैं। उन्होंने बताया कि मनुष्य के अंदर आधुनिकरण एवं विकास की लालसा की वजह से पर्यावरण पर बहुत बुरा प्रभाव पड़ा है। वह 6 सालों में अब तक 83 हजार से ज्यादा पौधे लगा चुके है।

Written by XT Correspondent

bettilt giriş bettilt giriş bettilt pin up pinco pinco giriş bahsegel giriş bahsegel paribahis paribahis giriş casinomhub giriş rokubet giriş slotbey giriş marsbahis giriş casino siteleri