छिंदवाड़ा। मध्य प्रदेश शासन के आदेश के बाद अधिकारियों की गाड़ियों में पीली बत्ती लगाने का सिलसिला शुरू हो गया है।
दरअसल प्रदेश में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए मध्य प्रदेश शासन ने तीन दिनों तक सभी कार्यपालिक मजिस्ट्रेट एवं पुलिस अधिकारियों को अपने वाहनों पर पीली बत्ती के उपयोग की अनुमति दी है। शासन के आदेश के अनुसार 9, 10 और 11 नवंबर को राज्य के सभी कार्यपालिक मजिस्ट्रेट्स और पुलिस अधिकारी अपने वाहनों में पीली बत्ती का उपयोग कर सकेंगे।
शासन के आदेश के बाद छिंदवाड़ा में अधिकारियों की गाड़ियों में पीली बत्ती लगाने का सिलसिला शुरू हो गया है। कलेक्टर और एसडीएम की गाड़ियों में पीली बत्ती लगाई गई है।
