शिवपुरी। मप्र में कमलनाथ सरकार के आने के बाद पुलिस प्रशासन का रवैया आम जनता के प्रति संवेदनशीलता का नहीं दिख रहा है। प्रदेश के शिवपुरी जिले में पुलिस से परेशान एक युवक ने आग लगा ली। शिवपुरी के फिजिकल थाने के सामने युवक ने पुलिस से परेशान होकर आग लगा ली। युवक को गंभीर अवस्था में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
युवक राजेश जाटव ने बताया कि उसकी पत्नि और दो साल का बेटा गुरुवार की शाम से गायब है। वह फिजिकल थाना पुलिस के पास मदद के लिए गया था लेकिन पुलिस ने सुनवाई नहीं की और कहा कि वह दूसरे थाने कोतवाली में जाए। सुनवाई न होने के बाद परेशान युवक ने फिजिकल थाने के सामने ही आग लगा ली। युवक इस समय जिला अस्पताल में गंभीर अवस्था में भर्ती है।
