April 30, 2026

सिंधिया को लेकर फिर पोस्टर वार, कमलनाथ से 7 सवाल

शिवपुरी। मध्यप्रदेश में कांग्रेस पीसीसी अध्यक्ष को लेकर चल रही खींचतान के बीच शिवपुरी में ज्योतिरादित्य समर्थकों द्वारा लगाया गया एक पोस्टर चर्चा का विषय बना हुआ है। इस पोस्टर में ज्योतिरादित्य सिंधिया समर्थक कांग्रेस नेताओं ने मुख्यमंत्री कमलनाथ को निशाने पर लिया है। इस पोस्टर के जरिए कांग्रेस नेताओं ने सीएम कमलनाथ से सात सवाल पूछे हैं।

पोस्टर कांग्रेस के शहर अध्यक्ष शैलेंद्र टेड़िया के नेतृत्व में लगाया गया है। इसके बाद कांग्रेसी नेताओं ने इन्हीं सवालों का एक फोल्डर बनाकर मुख्यमंत्री को भोपाल फैक्स किया है।

कमलनाथ से पूछे गए सवाल

  • क्या 2019 का विधानसभा चुनाव ज्योतिरादित्य के नेतृत्व में नहीं लड़ा गया।
  • क्या विधानसभा चुनावों में अबकी बार सिंधिया सरकार का नारा नहीं दिया गया।
  • क्या पिछले 5 वर्षों से मध्यप्रदेश में सिंधिया को मुख्यमंत्री बनाने की मांग नहीं उठ रही है।
  • क्या सिंधिया जी ऊर्जावान कद्दावर नेता नहीं है।
  • क्या आपको मुख्यमंत्री और प्रदेश अध्यक्ष बनाने में साथी की भूमिका नहीं निभाई।
  • क्या सिंधिया शीर्ष नेतृत्व को अल्टीमेटम दे सकते हैं नहीं यह सिंधिया को कमजोर करने की साजिश है।
  • क्या आज आपका दायित्व नहीं है 96 घंटे से मध्य प्रदेश कांग्रेस का वातावरण ठीक नहीं है 6 सेकंड में इस प्रकरण को ठीक कर सकते है।

बता दे कि कुछ दिनों पहले शिवपुरी के माधव चौक चौराहे पर सिंधिया निष्ठ कांग्रेस नेताओं ने धरना दिया था और उन्होंने मांग की थी कि ज्योतिरादित्य को प्रदेश अध्यक्ष बनाया जाए। इस मांग के बीच कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी थी कि ज्योतिरादित्य को प्रदेश अध्यक्ष नहीं बनाया गया तो वह कमलनाथ सरकार के मंत्रियों को शिवपुरी में नहीं घुसने देंगे। धरना प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस के सिंधियानिष्ठ कार्यकर्ताओं ने पार्टी की आचार संहिता को ताक पर रखते हुए मीडिया में बयानबाजी की थी। यह बयानबाजी भी चर्चा का विषय रही थी।

Written by XT Correspondent

bettilt giriş bettilt giriş bettilt pin up pinco pinco giriş bahsegel giriş bahsegel paribahis paribahis giriş casinomhub giriş rokubet giriş slotbey giriş marsbahis giriş casino siteleri