Xpose Today News
राज्य शासन ने किया डीएसपी,एसडीएम तहसीलदार को सस्पेंड। मामला मध्य प्रदेश के देवास के टोंक कलां इलाके में पटाखा फैक्ट्री में हुए ब्लास्ट से संबंधित है। शासन के आदेश के मुताबिक़ एसडीओपी सोनकच्छ, एसडीएम और तहसीलदार की गंभीर लापरवाही सामने आई है।
शासन के आदेश के मुताबिक़ एसडीओपी सोनकच्छ दीपा मांडवे द्वार समय समय पर पटाखा फैक्ट्री के संचालन का निरिक्षण नहीं करना और शासन के आदेशों का पालन नहीं कराना पाया गया। इसलिए इसे गंभीर लापरवाही मानते हुए तत्काल प्रभाव से निलंबित किया जाता है। वहीं तहसीलदार रवि शर्मा टप्पा चिडावद तहसील टोंक खुर्द को भी सस्पेंड कर दिया गया है।
दरअसल गुरुवार सुबह 11.30 बजे देवास की एक पटाखा फैक्ट्री में धमाका हो गया। फैक्ट्री में ब्लास्ट के दौरान 12 घायलों को इंदौर रेफर किया गया है। कलेक्टर ने हादसे में दो लोगों की मौत की पुष्टि की।
घटनास्थल पर मौजूद स्थानीय लोगों ने बताया कि दो केमिकल मिलाकर बारूद बनाया जा रहा था। इसी दौरान केमिकल की मात्रा सही नहीं मिलने से ब्लास्ट हो गया। जहां विस्फोट हुआ वहां 15 से 20 मजदूर काम कर रहे थे।
“ब्लास्ट इतना तेज था कि शवों के टुकड़े 20 से 25 फीट दूर तक जा गिरे। हादसे में कई लोग बुरी तरह झुलस गए और तीन महिलाएं अब भी लापता बताई जा रही हैं। फैक्ट्री में करीब 200 से ज्यादा महिलाएं काम करती थीं।
लंच से करीब 15 से 20 मिनट पहले ही फैक्ट्री में ब्लास्ट हो गया। लोगों ने बताया कि कर्मचारियों का खाना भी आ चुका था, लेकिन हादसे के बाद लोग खाना छोड़कर जान बचाने के लिए भागे।
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने घटना के बाद जांच के आदेश दिए थे जांच में अधिकारियों की गंभीर लापरवाही सामने आने के बाद यह कार्रवाई की गई है।


