राजगढ़। खेत में काम कर रहे लोगों को 11 फीट 7 इंच का अजगर दिखाई देने से गाँव में अचानक हड़कम्प मच गया। ग्रामीणों ने इसकी सूचना वन विभाग को दी। वन विभाग की टीम ने गाँव में पहुंचकर ग्रामीणों के साथ मिलकर अजगर का रेस्क्यू किया।
दरअसल राजगढ़ जिले के भटपुरा गांव में कुछ ग्रामीण खेत में काम कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने अजगर दिखाई दिया। इस बात की जानकारी उन्होंने वन विभाग को दी। इसके बाद वन विभाग की टीम ने गाँव में पहुंचकर अजगर को पकड़ा। वन विभाग की टीम ने अजगर का वजन 52 किलो 500 ग्राम बताया है।
