उज्जैन। भारतीय क्रिकेट टीम के सदस्य कुलदीप यादव उज्जैन के प्रसिद्ध महाकाल मंदिर में दर्शन करने के लिए पहुंचे। कुलदीप यादव के साथ उनका परिवार भी था।
कुलदीप यादव आम दर्शनार्थियों की तरह महाकाल मंदिर पहुंचे। उन्होंने श्रद्धालुओं के बीच कतार में लगकर पूजा अर्चना की। आम भक्त की तरह भगवान के दर्शन कर वे काफी खुश हैं।
बता दे कि कुलदीप यादव से पहले भारतीय क्रिकेट टीम के कोच रवि शास्त्री और टीम के पूर्व बल्लेबाज वीवीएस लक्ष्मण भी महाकाल मंदिर पहुंचकर दर्शन कर चुके है।
