भोपाल। ज्योतिरादित्य सिंधिया के कांग्रेस से इस्तीफा देने के बाद उनके समर्थक 19 कांग्रेसी विधायकों ने भी इस्तीफा दे दिया है। विधायकों ने अपना इस्तीफा राजभवन और विधानसभा अध्यक्ष को ईमेल किया है।
विधायकों के इस्तीफा देने के बाद प्रदेश की कमलनाथ सरकार का जाना लगभग तय हो गया है। वहीँ आज शाम को होने वाली भाजपा विधायक दल की बैठक में शिवराज सिंह चौहान को विधायक दल का नेता चुना जा सकता है।
