April 26, 2026

दिल्ली -मुंबई जाने वाले 2 प्लेन में ख़राबी, 2 घंटे यात्री हुए परेशान।

 

एक्सपोज़ टुडे।

एयर इंडिया के विमानों में एक ही दिन में दो बार ख़राबी आने पर यात्रियों को घंटो परेशान होना पड़ा।
भोपाल के राजा भोज एयरपोर्ट पर एयर इंडिया की भोपाल से दिल्ली जाने वाली उड़ान में शुक्रवार देर रात को अचानक खराबी आ गई। विमान टेकऑफ के समय गड़बड़ी पकड़ में आई और उसे रनवे से ही वापस लौटा लिया गया। खराबी ठीक करने के लिए यात्रियों को विमान से नीचे उतार दिया गया। करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद उड़ान ठीक हो सकी। इसके बाद उसे भोपाल से वापस दिल्‍ली के रवाना किया गया।

जानकारी के अनुसार दिल्ली से भोपाल आने के बाद विमान में अचानक तकनीकी खराबी आ गई, इस कारण यात्रियों को उतारना पड़ा। भोपाल से दिल्ली जा रहे यात्रियों को इंतजार करने को कहा गया। सुरक्षा जांच होने के बाद जब यात्रियों का इंतजार लंबा हो गया, तो उन्‍होंने इसे लेकर नाराजगी भी जताई।

मुंबई उड़ान में भी आई खराबी, यात्री हुए परेशान

एयर इंडिया की रात की मुंबई उड़ान में भी तकनीकी खराबी आ गई। बताया जाता है कि विमान के इंजन से तेज आवाज आ रही थी। इस उड़ान की खराबी को रात्रि 11 बजे ठीक कर दिया गया। खराबी ठीक होने के बाद यह उड़ान 102 यात्रियों को लेकर भोपाल से मुंबई के लिए रवाना हुई। दोनों उड़ानें राजा भोज एयरपोर्ट से करीब दो घंटे विलंब से रवाना हो सकीं। इस कारण यात्रियों को परेशान होना पड़ा। कई यात्रियों ने शिकायत दर्ज कराई कि उन्हें दिल्ली से कनेक्ट उड़ान से दूसरे शहर जाना था, अब उनका पूरा कार्यक्रम चौपट हो गया है।

Written by XT Correspondent

bettilt giriş bettilt giriş bettilt pin up pinco pinco giriş bahsegel giriş bahsegel paribahis paribahis giriş casinomhub giriş rokubet giriş slotbey giriş marsbahis giriş casino siteleri