इंदौर। हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी त्योहारी सीजन में पश्चिमी रेलवे रतलाम मंडल ने यात्रियों की सुविधा के लिए विशेष व्यवस्था की है। मंडल ने 21 जोड़ी ट्रेनों में अतिरिक्त कोच लगाए गए हैं। साथ ही कई स्पेशल ट्रेन भी चलाई गई है।
दरअसल हिन्दू धर्म में दीपावली और छठ पूजा का विशेष महत्व माना जाता है। इन दिनों ट्रेनों में अतिरिक्त यात्री दबाव रहता है। भारी भीड़ के कारण यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। कई यात्री रेल का सफर करने से वंचित रह जाते हैं। इसको ध्यान में रखते हुए पश्चिमी रेलवे रतलाम मंडल ने डॉक्टर अंबेडकर नगर और बांद्रा टर्मिनल के मध्य सुपर स्पेशल ट्रेन का परिचालन स्पेशल किराए के साथ शुरू किया है।
वही उधना आगरा कैंट के मध्य भी स्पेशल ट्रेन चलाई जा रही है। वही बांद्रा टर्मिनल जम्मू तवी के लिए एसी स्पेशल ट्रेन का परिचालन किया जा रहा है। साथ ही झांसी बांद्रा सप्ताहिक एक्सप्रेस में अस्थाई रूप से 8 अतिरिक्त कोच लगाए गए हैं। इसकी जानकारी देते हुए मंडल रेल प्रवक्ता ने बताया कि गाड़ियों में यात्रियों की भीड़ को ध्यान में रखते हुए कई ट्रेनों में अतिरिक्त कोच लगाए गए हैं, साथ ही कुछ ट्रेनें स्पेशल किराए के साथ चलाई जा रही है।
