March 7, 2026

इनकम टेक्स विभाग का 150 जगह छापा। इंदौर के 2 सीए भी जांच के घेरे में।

 

Xpose Today News 

इंदौर और एमपी छत्तीसगढ़ सहित देशभर में पिछले 24 घंटे के दौरान “आयकर विभाग ने 150 से अधिक स्थानों पर एक साथ छापे मारे। इस छापामार कार्रवाई में इंदौर के दो सीए भी घेरे में आए हैं। कई अन्य चेहरे भी बेनक़ाब होने की संभावना है। 

इंदौर में एयरपोर्ट रोड स्थित प्रकाश जैन और स्कीम 140 में ग्रैंड एग्जॉटिका में रहने वाले सीए शुभम लड्ढा के घर भी विभाग की टीम पहुंची। रतलाम में कर सलाहकार सुरेश गुप्ता के बैंक कॉलोनी स्थित घर और सिविक सेंटर स्थित ऑफिस पर छापे मारे गए। वहीं उज्जैन में एजेंट सत्येंद्र टूटेजा और संजय चौधरी के यहां भी कार्रवाई की गई।”यह कार्रवाई उन चार्टर्ड अकाउंटेंट्स और टैक्स प्रैक्टिशनर्स के दफ्तरों और घरों पर की गई, जिनके आईपी एड्रेस से बड़ी संख्या में फर्जी टैक्स छूट लेकर रिफंड क्लेम करते हुए रिटर्न भरे जा रहे थे। 

सीबीडीटी और मध्यप्रदेश छत्तीसगढ़ में डायरेक्टर जनरल इन्वेस्टिगेशन,इंदौर में एडिशनल डायरेक्टर इन्वेस्टिगेशन में कारवाई 

“सीबीडीटी अध्यक्ष रवि अग्रवाल के निर्देशों पर फर्जी रिफंड पर रोक लगाने के उद्देश्य से यह कार्रवाई की जा रही है। इसे मध्यप्रदेश छत्तीसगढ़ में डायरेक्टर जनरल इन्वेस्टिगेशन सतीश गोयल के निर्देश पर संचालित किया जा रहा है। इंदौर में एडिशनल डायरेक्टर इन्वेस्टिगेशन राजेश मीणा के नेतृत्व में कार्रवाई जारी है।””जांच कर रही टीम को ऐसे कई रैकेट मिले हैं, जिसमें आईटीआर तैयार करने वाले लोग और एजेंट फर्जी टैक्स छूट दिलवाकर करदाताओं को गलत तरीके से रिफंड दिलवाते हैं। 

ऐसे 40 हजार लोगों ने 1045 करोड रुपए का टैक्स लिया वापस।

मामला कुछ इस प्रकार है आईटीआर तैयार करने वाले लोग और एजेंट फर्जी टैक्स छूट दिलवाकर करदाताओं को गलत तरीके से रिफंड दिलवाते हैं। यह काम करने के लिए फर्जी रिटर्न भरने वाले सिर्फ इसके लिए ही एक अस्थायी ईमेल आईडी बना देते हैं, जिसे बाद में खोलते भी नहीं थे। इससे जो भी नोटिस आते थे, वे करदाता तक पहुंच ही नहीं पाते थे। विभाग ने बताया कि पिछले 4 महीनों में 40 हजार से ज्यादा करदाताओं ने अपने रिटर्न को संशोधित किया है और 1045 करोड रुपए का टैक्स और झूठे क्लेम को वापस लिया है। कार्रवाई में कई बड़े नामों का खुलासा होने की संभावना है।

Written by XT Correspondent

bettilt giriş bettilt giriş bettilt pin up pinco pinco giriş bahsegel giriş bahsegel paribahis paribahis giriş casinomhub giriş rokubet giriş slotbey giriş marsbahis giriş casino siteleri