सोनकच्छ। तालाब में नहाने गए 5 बच्चें पानी में डूब गए। हादसे में सभी बच्चों की मौत हो गई है।
दरसल सोनकच्छ से 7 किमी दूर गंधर्वपुरी मार्ग पर स्थित खेड़ा खजुरिया तालाब में सात बच्चें नहाने गए थे। इस दौरान एक बच्चा पानी में डूबने लगा। उसे बचाने के लिए एक-एक कर चार बच्चे तालाब में कूद गए। वहीँ दो बच्चे वहां से भाग गए। तालाब में डूबे पांच बच्चों में से चार की मौके पर ही मौत हो गई वहीँ एक ने अस्पताल में दम तोड़ा। सूचना मिलने पर कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक घटना स्थल के लिए रवाना हुए। हादसे के बाद गाॅव में मातम छाया हुआ है।
