भोपाल। पिछले तीन दिनों से प्रदेशस्तर पर चल रही ट्रक-ट्रांसपोर्टर्स की हड़ताल खत्म हो गई है। परिवहन मंत्री गोविंद सिंह राजपूत के साथ ट्रांसपोर्टर्स की बैठक के बाद हड़ताल समाप्त होने की घोषणा हुई। सरकार ने ट्रांसपोर्टर्स एसोसिएशन की मांगों को मान लिया है। परिवहन मंत्री ने उनको आश्वासन दिया कि वैट के लिए वे वित्तमंत्री को पत्र लिखेंगे।
बता दे कि शनिवार से प्रदेशस्तर पर चल रही ट्रक-ट्रांसपोर्टर्स की हड़ताल चल रही थी। इस कारण जरूरत की वस्तुओं की आपूर्ति पर कई जगह असर दिखने लगा था। बाजार में सब्जियों और फल की कमी नजर आ रही थी।
