April 27, 2026

इंदौर पुलिस की “यातायात प्रबंधन मित्र योजना”, ट्रैफिक प्रबंधन के लिए कुसुम नवाल को 51 हज़ार का पुरस्कार।

एक्सपोज़ टुडे। 
इंदौर पुलिस ने ट्रेफ़िक प्रबंधन में निस्वार्थ भाव से सेवा देने वाली श्रीमती कुसुम नवाल को वर्ष 2022 के निर्मला देवी पाठक सर्वश्रेष्ठ यातायात प्रबंधन मित्र पुरस्कार दिया है।  बुधवार को यातायात प्रबंधन पुलिस,महानगर इंदौर द्वारा पुलिस कंट्रोल रूम, पलासिया इंदौर में आयोजित कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (अपराध एवं मुख्यालय ) राजेश हिंगणकर, अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था) मनीष कपूरिया, अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (यातायात प्रबंधन) महेश चंद जैन, पुलिस उपायुक्त (जोन 1) अमित तोलानी, अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (मुख्यालय) मनीषा पाठक सोनी,अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (यातायात प्रबंधन) अनिल पाटीदार, सिटीजन कॉप फाउंडेशन इंदौर के राकेश जैन इस दौरान अतिथि के बतौर मौजूद रहे।
अतिरिक्त पुलिस आयुक्त, यातायात प्रबंधन महानगर इंदौर महेश चंद जैन के निर्देशन में आम जनता की यातायात प्रबंधन में सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए “यातायात प्रबंधन मित्र योजना” को  11 जनवरी 2022 से शुरू किया गया। इस योजना के तहत जो भी जिम्मेदार नागरिक यातायात प्रबंधन में अपनी सक्रिय सहभागिता देना चाहते हैं, उनके लिए सिटीजन कॉप एप्लीकेशन में यातायात प्रबंधन मित्र फीचर जोड़ा गया। एक ऑनलाइन फॉर्म में जानकारी प्रविष्टि कर कोई भी यातायात प्रबंधन मित्र बन सकता है। अब तक 500 से अधिक जिम्मेदार नागरिक इस योजना से जुड़कर शहर के यातायात को सुगम, सुरक्षित एवं सुखद बनाने में निस्वार्थ भाव से सेवाएं दे रहे हैं। उनकी सेवाओं को मान्यता प्रदान करने के लिए 1 मार्च से प्रति सप्ताह “यातायात प्रबंधन मित्र ऑफ द वीक” पुरस्कार के रूप में हर मंगलवार को प्रथम एक और बाद में दो यातायात प्रबंधन मित्र को यह सम्मान दिया जाता है। इसी के साथ ही यातायात प्रबंधन के क्षेत्र में अपना जीवन समर्पित करने वाली स्वर्गीय निर्मला देवी पाठक की स्मृति को चिरस्थाई रखने के लिए उनके नाम पर “निर्मला देवी पाठक सर्वश्रेष्ठ यातायात प्रबंधन मित्र पुरस्कार” की घोषणा की गई। पिछले 1 वर्ष में यातायात प्रबंधन के क्षेत्र में मित्रों द्वारा किए गए कार्यो के समग्र मूल्यांकन के बाद श्रीमती कुसुम नवाल, जो जगदाले हायर सेकेंडरी स्कूल की प्रिंसिपल हैं, को वर्ष 2022 के “निर्मला देवी पाठक सर्वश्रेष्ठ यातायात प्रबंधन मित्र पुरस्कार” के लिए चयनित किया गया। अतिथियों द्वारा श्रीमती नवाल को 51,000 रुपये, सम्मान पत्र व पुष्प गुच्छ भेंट कर सम्मानित किया गया। यह सम्मान प्रदान करने में यातायात प्रबंधन पुलिस को सिटीजन कॉप फाउंडेशन के संस्थापक राकेश जैन का अमूल्य सहयोग मिला। पुरस्कार में 51,000 रुपये की राशि का चेक उनके द्वारा प्रदान किया गया। अधिकारियों के स्थानांतरण से यह व्यवस्था बाधित ना हो इसलिए राकेश जैन ने आगे आकर अपनी ओर से इस पुरस्कार को चिरस्थाई बनाने के लिए संकल्प के साथ इसे प्रायोजित किया।
स्व. निर्मला देवी पाठक का जीवन यातायात के लिए समर्पित रहा।
अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था) मनीष कपूरिया ने इस मौके पर अपने उद्बोधन में कहा कि हमारे यातायात प्रबंधन मित्र बड़ी ही निष्ठा से कार्य कर रहे हैं। हर आयु वर्ग के लोग इस अभियान से जुड़े हैं। स्व. निर्मला देवी पाठक की छवि मेरे मानस पटल पर चिरस्थाई है, जो धीमे-धीमे कदमों से अपने जीवन के अंतिम समय में भी बेहतर यातायात के लिए निस्वार्थ भाव से अपनी सेवाएं देती रही। निर्मला देवी पाठक का नाम आते ही एक कर्मठ छवि सामने आती है, वह सतत रूप से इंदौर शहर के यातायात के लिए हर संभव तत्पर रहती थी। पलासिया, रीगल, जंजीरवाला और यशवंत रोड चौराहा पर वह ड्यूटी देती थी। वह जब भी साइकल से निकलती थी और कहीं पर भी यातायात की समस्या आने पर व्यवस्था में लग जाती थी। उनकी स्मृति में यह सम्मान प्रदान करना बहुत ही अच्छी पहल है।
यातायात प्रबंधन मित्र पुरस्कार स्थापित करना अच्छी पहल।
अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (अपराध एवं मुख्यालय) राजेश हिंगणकर ने अपने उद्बोधन में कहा कि 1995 में जब मैं सीएसपी था, तब मैंने निर्मला देवी पाठक को शास्त्री ब्रिज के नीचे, लाल अस्पताल के सामने ड्यूटी करते हुए देखा था। वह ड्रेस में रहती थी और उनकी लगन एवं निष्ठा अद्वितीय थी। वह यातायात को लेकर बहुत गंभीर रहती थी, आम जनमानस सुरक्षित घर पहुंचे इसके लिए हमेशा तत्पर रहती थी। उनकी याद में यह पुरस्कार का प्रारंभ किया गया जो कि एक बहुत ही अच्छी पहल है, इससे और भी यातायात प्रबंधन मित्र प्रेरणा लेकर जुड़ेंगे एवं शहर के यातायात को बेहतर बनाने में अपना निस्वार्थ योगदान देंगे।
लोग यातायात प्रबंधन मित्र बनकर व्यवस्था में सहयोग करें।
अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (यातायात प्रबंधन) महेश चंद जैन ने यातायात प्रबंधन मित्र योजना व प्रबंधन मित्रों द्वारा किए जा रहे कार्यो के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि यह प्रयास पिछले 1 साल से लगातार जारी है। उम्मीद है कि 400-500 मित्रो का कारवां हजारों की तादाद में जाए। प्रत्येक व्यक्ति जो इंदौर का जिम्मेदार नागरिक है यदि वह यातायात के नियमों का पालन करेगा तो बिना सड़क पर खड़े हुए भी यातायात का प्रबंधन हो सकेगा।
12 अन्य यातायात प्रबंधन मित्र भी सम्मानित।
कार्यक्रम में अतिथियों द्वारा पिछले तीन माह में चयनित 12 यातायात प्रबंधन मित्रों को भी यातायात प्रबंधन मित्र ऑफ द वीक पुरस्कार स्वरूप पुष्प गुच्छ, सम्मान- पत्र व उपहार देकर सम्मानित किया गया। समस्त यातायात प्रबंधन मित्र प्रवासी भारतीय सम्मेलन के दौरान बढ़-चढ़कर यातायात प्रबंधन में पुलिस के साथ कंधे से कंधा मिलाकर अपना सहयोग भी प्रदान करेंगे। कार्यक्रम का संचालन सहायक पुलिस आयुक्त अरविंद तिवारी ने किया। आभार अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (यातायात प्रबंधन) अनिल पाटीदार ने माना।
कार्यक्रम में सहायक पुलिस आयुक्त अजीत सिंह चौहान, सहायक पुलिस आयुक्त बसंत कुमार कौल, सहायक पुलिस आयुक्त सुनील शर्मा, सहायक पुलिस आयुक्त अरविंद तिवारी, थाना प्रभारी यातायात दिलीप सिंह परिहार, निरीक्षक श्रीमती अनिता देअरवाल सहित यातायात प्रबंधन पुलिस के अधिकारी/कर्मचारी एवं यातायात प्रबंधन मित्र मौजूद रहे।
Written by XT Correspondent

bettilt giriş bettilt giriş bettilt pin up pinco pinco giriş bahsegel giriş bahsegel paribahis paribahis giriş casinomhub giriş rokubet giriş slotbey giriş marsbahis giriş casino siteleri