April 30, 2026

रेमडेसिवर इंजेक्शन की कालाबाज़ारी करने वाले 75 लोगों पर रासुका और 6 लोग चोरबाज़ारी में जेल भेजे गए।

एक्सपोज़ टुडे, भोपाल।
मध्यप्रदेश में रेमडेसिवर इंजेक्शन की कालाबाज़ारी के तहत 75 एनएसए (राष्ट्रीय सुरक्षा क़ानून)और 6 चोरबाज़ारी निवारण अधिनियम में आरोपी गिरफ़्तार कर जेल भेजे गए हैं। एनएसए (राष्ट्रीय सुरक्षा क़ानून)के रेमडेसिवर इंजेक्शन की कालाबाज़ारी के इंदौर के 9, उज्जैन के 9, ग्वालियर के 4, जबलपुर के 4, शहडोल के 4, भोपाल के 2, धार के 2, मंदसौर के 1, छिन्दवाड़ा के 1, और रतलाम के 1 कुल 37 एनएसए गृह विभाग ने कन्फ़र्म किए।रेमडेसिवर इंजेक्शन कालाबाज़ारी के एनएसए (राष्ट्रीय सुरक्षा क़ानून)में इनके अलावा इंदौर में 30 और भोपाल में 8 आदेश सम्बंधित कलेक्टर द्वारा जारी किए जाकर कुल 38 आरोपी गिरफ़्तार किए जाकर जेल भेजे गए हैं तथा 14 मई को गृह विभाग को उक्त आदेश कॉन्फ़र्मेशन के लिए प्राप्त होना अपेक्षित है। चोरबाज़ारी निवारण और अत्यावश्यक वस्तु प्रदाय अधिनियम में रेमडेसिवर इंजेक्शन कालाबाज़ारी क़े सम्बंध में जबलपुर में 2, उज्जैन में 2 और सागर में 1 तथा ऑक्सिजन कालाबाज़ारी में सतना में 1 आदेश जारी कर कुल 6 आरोपी गिरफ़्तार कर जेल भेजे गए हैं। एनएसए में 12 माह के लिए और चोरबाज़ारी निवारण अधिनियम में 6 महीने के लिए आरोपी को प्रतिबंधात्मक रूप से गिरफ़्तार कर जेल में रखे जाने के प्रावधान हैं। माननीय मुख्यमंत्रिजी के निर्देश पर गृह विभाग द्वारा रेमडेसिवर , ऑक्सिजन और अन्य आवश्यक दवाओं की कालाबाज़ारी करने वालों पर एनएसए (राष्ट्रीय सुरक्षा क़ानून)अंतर्गत सख़्त और त्वरित कार्यवाहियों के निर्देश कलेक्टर एसपी को दिए गए हैं।

Written by XT Correspondent

bettilt giriş bettilt giriş bettilt pin up pinco pinco giriş bahsegel giriş bahsegel paribahis paribahis giriş casinomhub giriş rokubet giriş slotbey giriş marsbahis giriş casino siteleri