April 27, 2026

4 सालों में 12 लाख निशुल्क सेनेटरी पैड बांट चुके हैं सरगुजा के पैडमैन

सरगुजा। छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में रहने वाला एक शख्स पिछले चार साल से लड़कियों और महिलाओं को निशुल्क सेनेटरी पैड उपलब्ध करवा रहा है। 4 सालों में यह शख्स 12 लाख से ज्यादा सेनेटरी पैड का वितरण कर चुका है। उनके इस काम के लिए क्षेत्र के लोग उन्हें पैडमैन भी कहते हैं।

दरअसल ग्रामीण क्षेत्र की महिलाएं आज भी सेनेटरी पैड की जगह पुराने कपड़ों का इस्तेमाल करती थी। वहीं सेनेटरी पैड ना होने के कारण स्कूली लड़कियां भी स्कूल नहीं जा पाती थी। ऐसे में सरगुजा साइंस ग्रुप नामक संस्थान के अध्यक्ष अंचल ओझा क्षेत्र की महिलाओं को निशुल्क सेनेटरी पैड उपलब्ध करवा रहे हैं।

अंचल ओझा और उनकी टीम अब तक 20 लाख रुपए की लागत से 12 लाख से ज्यादा सेनेटरी पैड का वितरण कर चुके हैं। स्कूलों में हर माह छात्राओं की दर्ज संख्या के अनुसार सेनेटरी पैड पहुंचाए जाते हैं। पहले अंचल ओझा और उनकी टीम इंदौर और महाराष्ट्र से सेनेटरी पैड मंगवाकर निशुल्क वितरण करते थे। अब स्थानीय स्तर पर सेनेटरी पैड मशीन उपलब्ध करवाकर इसका निर्माण कराया जा रहा है। इससे महिलाओं को अतिरिक्त आमदनी भी हो रही है।

अंचल ओझा को उनके इस काम के लिए पिछले साल कर्मवीर ग्लोबल फैलोशिप एवं कर्मवीर चक्र अवार्ड से भी सम्मानित किया गया था। इस नेक काम के लिए अंचल ओझा जनसहयोग से पैसा जुटाते हैं।

Written by XT Correspondent

bettilt giriş bettilt giriş bettilt pin up pinco pinco giriş bahsegel giriş bahsegel paribahis paribahis giriş casinomhub giriş rokubet giriş slotbey giriş marsbahis giriş casino siteleri