May 10, 2026

जीतू पटवारी के खिलाफ FIR दर्ज करने पर कमलनाथ ने दी चेतावनी

इंदौर। राऊ विधानसभा से कांग्रेस विधायक और कमलनाथ सरकार में मंत्री रहे जीतू पटवारी के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने को लेकर प्रदेश की सियासत गर्मा गई हैं। पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ सहित अन्य कांग्रेसी नेताओं ने भाजपा के इस कदम का विरोध किया है।

पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने ट्विटर पर लिखा है कि, ‘भाजपा जनता का विश्वास खो चुकी है इसलिये बौखलाहट में यह सब कर रही है। सरकारें आती जाती रहती है। हमारी भी प्रदेश में सरकार रही है लेकिन हमने कभी इस भावना से काम नहीं किया। हम भी यदि भाजपा की राह पर चलते तो आज कई भाजपाइयों पर इसी तरह से प्रकरण दर्ज हो चुके होते लेकिन हम इस तरह की राजनैतिक द्वेष भावना में विश्वास नहीं करते है।‘

अन्य ट्वीट में उन्होंने चेतवानी देते हुए कहा है कि, ‘मैं भाजपा सरकार को खुली चेतावनी देता हूँ कि वो इस कुत्सित व घृणित राजनीति से बाज आये अन्यथा हमें सड़कों पर उतरना पड़ेगा, भाजपा सरकार की इस दमनकारी सोच का मुँह तोड़ जवाब देना पड़ेगा। हम अन्याय बर्दाश्त नहीं करेंगे, हमने देश की आज़ादी की लड़ाई के लिये अंग्रेजो से संघर्ष किया है तो भाजपा क्या है? भाजपा सरकार ने यदि इस तरह की द्वेष भावना की राजनीति बंद नहीं की तो हम इसके ख़िलाफ़ प्रदेशव्यापी आंदोलन करेंगे।‘

वहीं अपने ऊपर हुई एफआईआर को लेकर जीतू पटवारी ने कहा है कि, ‘प्रधानमंत्री पूरे देश के हैं, भाजपा के नहीं। उनसे सवाल पूछना मेरा धर्म हैं। अगर मेरे जेल जाने से या मुझ पर एफआईआर करने से लोगों रोजगार मिलता हैं तो मैं जेल जाने के लिए तैयार हूँ। गौरतलब है कि जीतू पटवारी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को लेकर विवादित ट्वीट किया था। जिसके बाद भाजपा नेताओं ने इंदौर में जीतू पटवारी के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई थी।

Written by XT Correspondent

bettilt giriş bettilt giriş bettilt pin up pinco pinco giriş bahsegel giriş bahsegel paribahis paribahis giriş casinomhub giriş rokubet giriş slotbey giriş marsbahis giriş casino siteleri