एक्सपोज़ टुडे, इंदौर। निमाड क्षेत्र में कांग्रेस विधायक रहे नारायण पटेल ने कांग्रेस को अलविदा कर भाजपा का दामन थाम लिया है। पटेल ने विधानसभा की सदस्यता से भी इस्तीफ़ा दे दिया है। पटेल का उनके ही विधानसभा क्षेत्र में तगड़ा विरोध होना शुरू हो गया है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो चल रहा है।
नारायण पटेल को 2018 में मंधाता के विधायक के रूप में कांग्रेस के उम्मीदवार के रूप में चुना गया था। उन्होंने मध्य प्रदेश विधानसभा से विधायक के रूप में इस्तीफा दे दिया और इसी 23 जुलाई को भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए। लेकिन पटेल के इस कदम के बाद उनकी विधानसभा की जनता ने ही उनके इस कृत्य का विरोध कर दिया है। सोशल मीडिया पर चल रहे वीडियो में जनता नारे लगा रही है नारायण पटेल वापस जाओ वापस जाओ। बिकाऊ विधायक मुर्दाबाद।
निमाड क्षेत्र में बीजेपी को संकट
निमाड क्षेत्र में बीजेपी को ख़ासा संकट है क्योंकि यहाँ पर बीजेपी नेतृत्व ने पहले ध्यान नहीं दिया। किसानों की समस्याओं को लेकर भी सरकार ने कोई ठोस कदम नहीं उठाए।
