एक्सपोज़ टुडे, धार। भाजपा सरकार के खिलाफ भाजपा के नेताओं ने ही धरना और प्रदर्शन किया। भाजपा में कार्यकर्ताओं को भारी उपेक्षा का सामना करना पड़ रहा है। इसका सीधा असर उप चुनाव पर होना तय है।
ताज़ा मामला महू-नीमच नेशनल हाईवे पर पीथमपुर से लेकर लेबड़ तक का रास्ता पूरी तरह खराब है। रोड ख़राब होने के बावजूद रोड पर टोल टैक्स वसूला जा रहा है।ख़राब रोड पर हर दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं । इस तरफ़ न सरकार का ध्यान है न प्रशासन का।
मौत के मुंह से निकलना है, तो आ जाइए घाटा बिल्लौद
महू-नीमच नेशनल हाईवे पर पीथमपुर से लेकर लेबड़ तक का रास्ता पूरी तरह खराब है। नेताओं ने आरोप लगाया गया कि मौत के मुंह से निकलना है, तो आ जाइए घाटा बिल्लौद। रोड की हालत कितनी खराब है, यह कभी भी देखी जा सकती है। कोई हिम्मत वाला ही यहां से गाड़ी निकाल सकता है। यहां रोज कितनी ही गाड़ी वाले परेशान होते है। गुजरात और राजस्थान की गाड़ियां रोज बड़े बड़े गड्ढों में फँस जाती है। जबकि, टोल टैक्स का पूरा पैसा वसूला जा रहा है। पर रोड को सुधारा नही जा रहा, जो कि उनकी जिम्मेदारी है। न तो किसी नेता को ये लापरवाही दिख रहा है और न किसी अधिकारी को लोगो की परेशानी दिखाई दे रही।रोड की स्थिति इतनी खराब होने के बावजूद रोड का टोल टैक्स लिया जा रहा है। आंदोलन के बाद कलेक्टर के नाम एसडीएम को ज्ञापन दिया गया कि जब तक रोड ठीक नहीं होगा टोल टैक्स बंद रहेगा।
संजय वैष्णव ने कहा कि मेरी विनती है कि कोई बड़ी दुर्घटना घटे उससे पहले इस रोड को सुधारा जाए।
भाजपा नेता और पीथमपुर नगर पालिका अध्यक्ष के प्रतिनिधि संजय वैष्णव ने भाजपा जिला उपाध्यक्ष प्रकाश धाकड़, भाजपा जिला महामंत्री उमेश गुप्ता, नगरपालिका उपाध्यक्ष हंसराज पटेल, सुभाष जायसवाल, भाजपा पीथमपुर मंडल अध्यक्ष गणेश जायसवाल एवं सागोर मंडल अध्यक्ष मनोज धाकड़ आंदोलन में शामिल थे।
