एक्सपोज़ टुडे, सांवेर। प्रदेश के जलसंसाधन मंत्री और सांवे उपचुनाव में बीजेपी प्रत्याशी तुलसी सिलावट की कलश यात्रा के लिए महिलाओं को साड़ी और रूपए बाँटने का वीडियो वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में सामान वितरित कर रहे कार्यकर्ता बक़ायदा मंत्री सिलावट का नाम लेकर कह रहे हैं की यह उन्होंने भेजा है। सांवेर में पैसों से मतदाताओं को लुभाने का काम शुरू हो गया है।इस पूरे मामले की शिकायत चुनाव आयोग को हुई है।
इंदौर में विधानसभा उप चुनाव में सांवेर सीट से बीजेपी प्रत्याशी तुलसी सिलावट की कलश यात्रा चर्चाओं में है। यह सीट पार्टी के लिए और खुद सिंधिया के लिए प्रतिष्ठा का सवाल बन गई है। इस सीट को किसी भी क़ीमत पर जीतना अब लक्ष्य बन गया है। ऐसे में एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें महिलाओं को साड़ी और रूपए बाँटे जा रहे हैं। साड़ी और रूपए बाँटने वाले कह रहे हैं क्षेत्र में नर्मदा ला रहे और चुनाव लड़ रहे तुलसी भैया ने भेजा है।
इस कलश यात्रा में कोरोना को अनदेखा कर सोशल डिसटेंसिंग का उल्लंघन हुआ।हज़ारों महिलाओं को इकट्ठा किया गया।
यह है सामान का गणित
मंत्री एक एक वोट के लिए एक साड़ी क़ीमत 350/- एक गगरा नारियल 160/- एंव एक लिफ़ाफ़ा 500/- नर्मदा कलश यात्रा के नाम पर गरीब जनता को लाईन में लगाकर बॉंटे जा रहे हैं।जनता को क़सम खिलाई जा रही हैं की पैसे लिए हैं तो वोट सिलावट को ही देना ।
चुनाव आयोग को हुई शिकायत
कांग्रेस ने इस पूरे घटनाक्रम की मय प्रमाण शिकायत चुनाव आयोग को की है । शिकायत में साडी और पैसा बाँटने की बात कही गई है।
लोकतंत्र में खुलेआम नंगा नाच
म.प्र.कॉंग्रेस कमेटी के प्रदेशसचिव राकेश सिंह यादव ने आरोप लगाया हैं की सांवेर की जनता के हक़ के लुटे हुए पैसों से ही मंत्री सांवेर की जनता का वोट ख़रीदने की कोशिश कर रहे हैं। यह बात सिद्ध होती हैं की मंत्री सिलावट चुनाव के पूर्व ही चुनाव हार गये हैं।अपनी खीज समाप्त करने के लिए अपनी काली कमाई बॉंट कर यह सोच रहे हैं की सांवेर की जनता बिकाऊ हैं।सांवेर की जनता मतदान के दिन बताएगी की एक एक वोट की क़ीमत क्या होती हैं।
