April 29, 2026

पति की मौत से दुखी युवती ने C21 मॉल की तीसरी मंजिल से छलांग लगाईं

इंदौर। शुक्रवार को पति की मौत से दुखी एक युवती ने इंदौर के C21 मॉल की तीसरी मंजिल से छलांग लगाकर आत्महत्या का प्रयास किया। युवती को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। युवती के कूदने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

आत्महत्या का प्रयास करने वाली युवती का नाम सानिया खंडेलवाल है और गुरूवार को ही उसके पति शुभम खंडेलवाल की मृत्यु हुई थी। पति की मौत से सानिया इतनी दुखी हो गई कि वह C21 मॉल पहुंची और तीसरी मंजिल से छलांग लगा दी। अचानक हुए घटनाक्रम से माल में हड़कंप मच गया। कर्मचारियों ने उसे तुरंत इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती करवाया है।

बता दे कि सानिया उज्जैन के आरडी गार्डी मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस की पढ़ाई कर रही थी। 15 दिन पहले ही सानिया ने शुभम के साथ चिंतामन मंदिर में प्रेम विवाह किया था। गुरुवार को शुभम की मौत हुई है। पुलिस ने शुभम की जेब से सुसाइड नोट भी बरामद किया है, जिसमें उसने नगर निगम के दो अधिकारी उपयंत्री नरेश जैन और संजय खुजनेरी पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया था। पुलिस इस मामले की जाँच कर रही थी, इस बीच पति की मौत से दुखी सानिया ने आत्महत्या का प्रयास किया।

Written by XT Correspondent

bettilt giriş bettilt giriş bettilt pin up pinco pinco giriş bahsegel giriş bahsegel paribahis paribahis giriş casinomhub giriş rokubet giriş slotbey giriş marsbahis giriş casino siteleri