May 10, 2026

सांवेर वासी बोले – नर्मदा तो कमलनाथ की देन, कमलनाथ की सभा से बीजेपी में घबराहट

एक्सपोज़ टुडे, सांवेर। पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने सांवेर विधानसभा में सभा लेकर बीजेपी में घबराहट पैदा कर दी है। नाथ ने सांवेर से कांग्रेस प्रत्याशी प्रेम चंद गुडडू के समर्थन में सांवेर का दौरा कर किसानों की समस्याओं को भी सुना। पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ की शैली देख कर बीजेपी अब शिवराज सिंधिया की सभा कराने की तैयारी में हैं।

पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने सांवेर विधानसभा के अर्जुन बड़ौदा में कांग्रेस प्रत्याशी प्रेम चंद गुडडू के लिए सभा की । इस सभा में जनता ने भी उत्साह से हिस्सा लेकर नाथ को सुना। कई लोग तो नाथ से मिलकर गाँव की समस्याओं की बात भी करने आए। नाथ ने किसानों की अति वर्षा और पीला मोजक बीमारी से हुई ख़राब फसल पर भी उनसे बात की। सांवेर में नर्मदा लाने की शुरूवात कमलनाथ के मुख्यमंत्री रहते ही हुई थी।

नर्मदा और विकास नाथ की देन
सांवेर के लोगों ने कहा पंद्रह माह की कांग्रेस सरकार में ही सांवेर के गाँवों तक नर्मदा लाने के लिए प्रयास हुए । सरकार अगर नहीं गिरती तो सांवेर में नर्मदा आ चुकी होती।

केसरिया झंडे लिए शामिल हुए कार्यकर्ता
बीजेपी से कांग्रेस में शामिल हुए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के स्वागत में केसरिया झंडे लहराए। इन झंडों को देख बीजेपी वाले भी हतप्रभ हो गए।

Written by XT Correspondent

bettilt giriş bettilt giriş bettilt pin up pinco pinco giriş bahsegel giriş bahsegel paribahis paribahis giriş casinomhub giriş rokubet giriş slotbey giriş marsbahis giriş casino siteleri