May 16, 2026

कोरोना पीड़ित के ईलाज से पहले पीपीई किट पहन कर शराब पार्टी

एक्सपोज़ टुडे, सतना ।
कोरोना पीड़ित के ईलाज से पहले पीपीई किट पहन कर शराब पार्टी जी हाँ यह सच है । मानवता को शर्मसार करने वाला यह मामला एमपी के सतना ज़िले का है जहां कोरोना पेशेंट ईलाज के लिए तड़प रहा है और ज़िम्मेदार ईलाज देने के पहले शराब पार्टी कर रहे हैं।

मामला कुछ इस प्रकार है ।
सतना से कोरोना पीड़ित पेंशेंट को लेकर एम्बुलेंस जबलपुर के लिए निकली। स्टाफ ने बीच रास्ते में उचेहरा में एम्बुलेंस रुकवा कर शराब खरीदी शराब पी इसके बाद कोरोना पेशेंट को ईलाज कराने जबलपुर लेकर गए।सोशल मीडिया पर होनहार कर्मचारियों के फ़ोटो वायरल हो रहे हैं । जिसमें साफ़ नज़र आ रहा है एम्बुलेंस रोकर कर किस तरह शराब की दुकान से पीपीईकिट में शराबखोरी की जा रही है और दूसरी तरफ़ एम्बुलेंस में कोरोना पेशेंट जीवन मौत से लड़ रहा है । राज्य सरकार इनकी शिनाख्त कर क्या कारवाई करती है अब यह देखना है।

Written by XT Correspondent

bettilt giriş bettilt giriş bettilt pin up pinco pinco giriş bahsegel giriş bahsegel paribahis paribahis giriş casinomhub giriş rokubet giriş slotbey giriş marsbahis giriş casino siteleri