May 3, 2026

पुलिस अधीक्षक के हाथ में पेंटिंग का ब्रश

कटनी। तस्वीरों में हाथों में ब्रश पकड़कर केनवास पर रंग उकेरते नजर आ रहे यह शख्स है ललित शाक्यवार। यह मध्यप्रदेश कैडर 2008 बैच के आई. पी. एस. अधिकारी हैं। कटनी जिले के पुलिस कप्तान ललित शाक्यवार पर पूरे जिले की कानून व्यवस्था का जिम्मा है। उन्हें कानून व्यवस्था का सख्ती से पालन के लिए जाना जाता है।

हालांकि ललित को बचपन से चित्रकारी का भी शौक है। भारतीय पुलिस सेवा में सलेक्शन के बाद भी उन्होंने अपने शौक को जिंदा रखा। शौक के चलते ही वे अपनी भावनाओं और कल्पनाओं को रंगों के रूप में केनवास पर उतर देते हैं। खास बात यह है कि इसके लिए उन्होंने न तो ट्रेनिंग ली है और न ही कोई कोर्स किया है।

ललित अपनी व्यस्तता के बावजूद केनवास पर रंगों को उकेरने के लिए समय निकाल ही लेते है। केनवास पर उनके द्वारा अपने हाथों से बनाई गई पेंटिंग, किसी सधे हुए कलाकार के कमाल से कम नजर नही आती।

Written by XT Correspondent

bettilt giriş bettilt giriş bettilt pin up pinco pinco giriş bahsegel giriş bahsegel paribahis paribahis giriş casinomhub giriş rokubet giriş slotbey giriş marsbahis giriş casino siteleri