March 14, 2026

सीएमडी ने दिए निर्देश बिजली के बड़े बकायादारों से बिल की सख़्ती से वसूली की जाए।

एक्सपोज़ टुडे,इंदौर।
एक लाख से दो लाख रूपए तक के बकायादारों की संख्या भी कंपनी स्तर पर एक हजार से ज्यादा है, यह चिंताजनक है। ऐसे बड़े बकायादारों से बिजली बिल रकम वसूलने की हर संभव कोशिश की जाए। अधीक्षण यंत्री इस मामले में स्वयं मौके पर पहुंचे।

मध्यप्रदेश पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के प्रबंध निदेशक श्री अमित तोमर ने ये निर्देश दिए। शुक्रवार की दोपहर सभी 15 जिलों के इंजीनियरों को पोलोग्राउंड स्थित सभागार से मिटिंग में संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि इंदौर शहर, इंदौर ग्रामीण, देवास एवं उज्जैन जैसे बड़े इलाकों में राजस्व संग्रहण के पूरजोर प्रयास किए जाए। कंपनी स्तर पर 1 हजार से ज्यादा उपभोक्ताओं पर 1 लाख से ज्यादा की बिल राशि वसूली योग्य पाई गई है। इसी माह इन सभी उपभोक्ताओं तक पहुंचकर वसूली की जाए। श्री तोमर ने कहा कि इंदौर ग्रामीण के इंजीनियर किसानों का सिंचाई कनेक्शन अंशदान भी फरवरी में ही संग्रहित करे। फरवरी में इंदौर शहर में बिल संग्रहण सवा पांच लाख से ज्यादा उपभोक्ताओं से करना जरूरी है। इसके लिए दैनिक लक्ष्य लेकर उसे हर हाल में हासिल किया जाए। उन्होंने इस बात पर संतोष जताया कि गैर कृषि सभी उपभोक्ताओं को गुणवत्तापूर्ण आपूर्ति की जा रही है, यह प्रतिदिन 23 घंटे 56 मिनट से ज्यादा आ रही है। कुछ मिनट का अंतर मैंटेनेंस, ब्रेक डाउन, प्रशासन व निगम के जरूरी कार्यों आदि को लेकर बिजली बंद रखने में आ रहा है। प्रबंध निदेशक श्री तोमर ने नीमच एवं खंडवा में आपूर्ति व्यवस्था में और सुधार की जरूरत बताई। उन्होंने कहा कि बड़े शहरों में असेस्मेंट फ्री बिल व्यवस्था पर पूरा ध्यान लगाय़ा जाए, इसमें लापरवाही न हो। मिटिंग में कार्यपालक निदेशक श्री संजय मोहासे एवं श्री गजरा मेहता, मुख्य अभियंतागण श्री कैलाश शिवा, श्री एसएल करवाड़िया, श्री एसआर बमनके, श्री पुनीत दुबे, अतिरिक्त मुख्य अभियंता श्री अशोक शर्मा, अधीक्षण यंत्री श्री कामेश श्रीवास्तव, श्री डीएन शर्मा, श्री अंतिम जैन, श्री निर्मल शर्मा आदि ने भी विचार रखे।

Written by XT Correspondent

bettilt giriş bettilt giriş bettilt pin up pinco pinco giriş bahsegel giriş bahsegel paribahis paribahis giriş casinomhub giriş rokubet giriş slotbey giriş marsbahis giriş casino siteleri