April 26, 2026

ग्वालियर से मुंबई पूना की उड़ान होगी शुरू, टर्मिनल के 50 करोड़ मंज़ूर।

एक्सपोज़ टुडे,ग्वालियर।
ग्वालियर से भी मुंबई और पूना की सीधी उड़ान शुरू हो रही है। ग्वालियर में टर्मिनल बिल्डिंग बनाने के लिए नागरिक उड्डयन मंत्री ने 50 करोड़ की राशि भी मंज़ूर कर दी है। राज्यसभा सदस्य
ज्योतिरादित्य सिंधिया ने केंद्रीय विमानन मंत्री हरदीप पुरी से मुलाक़ात कर ग्वालियर हवाई अड्डा पर नया टर्मिनल बनवाने व ग्वालियर से मुंबई व पूना के लिए हवाई यात्रा शुरू कराने के लिए माँग की थी। इन दोनो माँगो के सम्बंध में सिंधिया ने केंद्रीय विमानन मंत्री को १० फ़रवरी व १६ फ़रवरी को पत्र भी लिखे थे।
हरदीप पुरी केंद्रीय विमानन मंत्री ने सिंधिया की माँग पर, उनके समक्ष ही मंत्रालय के संबंधित अधिकारियों को बुलाकर इन दोनो माँगो पर त्वरित कार्यवाही करते हुए, नया हवाई अड्डा टर्मिनल बनाने के लिए ५० करोड़ की राशि मंज़ूर कर दी है व ग्वालियर से मुंबई के लिए सप्ताह में तीन दिन विमान सेवा शीघ्र शुरू करने के आदेश भी दे दिए हैं व पूना के लिए भी हवाई यात्रा शुरू कराने का आश्वासन दिया है।
श्री सिंधिया ने ग्वालियर क्षेत्र की जनता की तरफ़ से श्री हरदीप पुरी जी को उपरोक्त दोनो माँगो पर त्वरित कार्यवाही की लिए आभार व्यक्त किया है।

Written by XT Correspondent

bettilt giriş bettilt giriş bettilt pin up pinco pinco giriş bahsegel giriş bahsegel paribahis paribahis giriş casinomhub giriş rokubet giriş slotbey giriş marsbahis giriş casino siteleri