October 24, 2026

इंदौर में मुंबई क्राइम ब्रांच ने पकड़ा बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग के आरोपी को।

Xpose Today
मुंबई क्राइम ब्रांच और इंदौर क्राइम ब्रांच ने शनिवार को संयुक्त कार्रवाई कर बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग के मामले में इंदौर से एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। टीम ने हरियाणा के सोनीपत निवासी प्रांजल ठाकरान (22) को हिरासत में लिया। उस पर फायरिंग की साजिश में शामिल होने और हथियार सप्लाई करने का आरोप है।

क्राइम ब्रांच की गिरफ्त में आया आरोपी प्रांजल ठाकरान हरियाणा के सोनीपत का रहने वाला है। पुलिस के मुताबिक, वह करीब पांच दिन पहले अपने भाई के इलाज के लिए इंदौर आया था। मुंबई क्राइम ब्रांच लगातार उसे ट्रैक कर रही थी। मुंबई क्राइम ब्रांच ने गुरुवार रात इंदौर क्राइम ब्रांच से संपर्क किया था। इसके बाद शुक्रवार को कार्रवाई की गई।कार्रवाई में मुंबई क्राइम ब्रांच के करीब चार अधिकारी और इंदौर क्राइम ब्रांच के लगभग आठ पुलिसकर्मी शामिल थे।

18 अक्टूबर की शाम मुंबई के जुहू में टाइगर श्रॉफ की कार पर पांच से छह राउंड फायरिंग की गई थी। टाइगर सुरक्षित बच गए थे, जबकि उनके ड्राइवर और एक व्लॉगर घायल हो गए थे।
इस केस में अब तक 10 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है।

Leave a reply

Written by Xpose Today

bettilt giriş bettilt giriş bettilt pin up pinco pinco giriş bahsegel giriş bahsegel paribahis paribahis giriş casinomhub giriş rokubet giriş slotbey giriş marsbahis giriş casino siteleri