April 30, 2026

एजेंट की धोखाधड़ी से सऊदी अरब में फंसा दंपत्ति

खरगोन। हज यात्रा पर गया एक दंपत्ति टूर ट्रेवल्स एजेंट की धोखाधड़ी का शिकार हो गया। धोखाधड़ी की जानकारी दंपत्ती को तब लगी जब वह हज यात्रा खत्म कर वापस आ रहे थे। दंपत्ति को सऊदी अरब के जेद्दा एयरपोर्ट पर रोक दिया क्यों कि उनके पास धार्मिक के बजाय कमर्शियल यात्रा का वीजा था। मामले में दंपत्ति के पुत्र ने खरगोन एसपी के पास जाकर एजेंट के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है।

दंपत्ति खरगोन जिले के महेश्वर का रहने वाला है। उन्होंने देवास के टूर ट्रेवल्स एजेंट साजिद को 5 लाख 80 हजार रुपये देकर मक्का मदीना हज सऊदी अरब जाने के लिए वीजा बनवाया था। एजेंट ने उनके साथ धोखाधड़ी करते हुए धार्मिक के स्थान पर कमर्शियल वीजा बना दिया। एजेंट की धोखाधड़ी के कारण दंपत्ति पिछले 10 दिनों से जेद्दा में अटके हुए है।

माता पिता के वतन न लौटने पर परेशान बेटे आसिफ चंदेरी ने खरगोन एसपी को अपनी शिकायत में बताया कि पिता अहमद गुलाम और माँ शमीम बी के साथ एजेंट साजिद ने धोखाधड़ी की है। उनके माता –पिता 17 जुलाई को रवाना हुए थे।

मामले की गंभीरता को देखते हुए महेश्वर के टीआई हाकमसिंह पंवार ने एजेंट के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कर लिया है। फरियादी की मदद से एफआईआर का एक मेल भारत के विदेश मंत्रालय भेजा है। विदेश मंत्रालय सऊदी अरब के विदेश मंत्रालय को हकीकत से अवगत कराएगा। इसके बाद ही हज यात्री लौट सकेंगे। इस प्रक्रिया में करीब एक सप्ताह का समय लग सकता है।

Written by XT Correspondent

bettilt giriş bettilt giriş bettilt pin up pinco pinco giriş bahsegel giriş bahsegel paribahis paribahis giriş casinomhub giriş rokubet giriş slotbey giriş marsbahis giriş casino siteleri