March 8, 2026

ख्यात अर्थशास्त्री एवं साहित्यकार डॉ. विनोद डेविड नहीं रहे।

एक्सपोज़ टुडे,इंदौर।
कोरोना महामारी के बीच एक और शख़्सियत ने दुनिया छोड़ दी। ख्यात अर्थशास्त्री एवं साहित्यकार तथा इंदौर क्रिश्चियन कॉलेज के चेयरमैन डॉ. विनोद सी. डेविड का 87 वर्ष की आयु में निधन (कोविड) हो गया। वर्तमान में भी उनका लेखन कार्य जारी था। आप इंदौर क्रिश्चियन कॉलेज के प्राचार्य डॉ. अमित डेविड के पिताश्री थे। उनके निधन से साहित्य जगत एवं शिक्षा जगत स्तब्ध है। श्री डेविड के पिता सी डब्ल्यू डेविड भी जाने माने शिक्षाविद थे।
डॉ. विनोद डेविड का जन्म 27 सितंबर 1934 को हुआ। आपने 34 वर्षों तक विभिन्न महाविद्यालयों के अर्थशास्त्र विभाग में सेवाएं दीं। डॉ. डेविड मध्यप्रदेश वित्त आयोग प्रथम एवं द्वितीय के 1994 से 2004 तक वरिष्ठ सदस्य रहे। उन्होंने कई नाटक लिखे जिनमें काव्य नाटक सड़क गूंगी है, बांझरात तथा एक और एक दो काफी प्रसिद्ध हैं। काव्य संग्रह खुद से जिरह उनकी काफी प्रसिद्ध रचना है। एक एकांकी और एक और काव्य संग्रह का प्रकाशन होना था कि इस कलमकार को प्रभु शरण में जाना पड़ा।
आपके निधन पर पूर्व विधायक अश्विन जोशी, महाविद्यालय परिवार के हिंदी विभागाध्यक्ष एवं साहित्यकार डॉ. पंकज बिरमाल, प्रो. प्रकाश चौधरी, डॉ. दीपक दुबे, डॉ. सीमा व्यास, रजिस्टार सैयद अली सहित क्रिश्चियन कॉलेज समस्त स्टॉफ ने श्रद्धांजलि अर्पित की।

Written by XT Correspondent

bettilt giriş bettilt giriş bettilt pin up pinco pinco giriş bahsegel giriş bahsegel paribahis paribahis giriş casinomhub giriş rokubet giriş slotbey giriş marsbahis giriş casino siteleri