April 29, 2026

कांस्टेबलों ने कर दी सड़क पर ही एडिशनल एसपी की जमकर पिटाई।

एक्सपोज़ टुडे, भोपाल।
राजधानी भोपाल से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। भोपाल पुलिस के तीन कांस्टेबल ने मिलकर सड़क पर ही एडिशनल एसपी की जमकर पिटाई कर दी। पिटाई करने के बाद यह बोलकर निकल गए की हमारा कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता ।
मामला रविवार देर रात का है एडिशनल एसपी बी एम शाक्य देर रात परिवार के साथ अपने रिश्तेदार के यहाँ से लौट रहे थे। डीपो चौराहे पर वे पहुंचे वहां पर लॉक डाउन के कारण बैरिकेड लगे थे । वे बैरिकेड हटा रहे थे तभी एक कार तेज़ी से वहां से गुजरी कार से मामूली टक्कर एडिशनल एसपी को लग गई। इस पर एडिशनल एसपी ने कार सवार को ढंग से कार चलाने की नसीहत दी यह नसीहत उन पर भारी पड़ गई। कार सवार उतरे और पहले एडिशनल एसपी से कहा सुनी की इसके बाद सड़क पर ही एडिशनल एसपी की जमकर पिटाई कर दी और धमकी दे कर निकल गए की हमारा कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता । मामले की एफ़आइआर टीटी नगर थाने में हुई है। जब पड़ताल की गई तो सामने आया की मारपीट करने वाले तीनों पुलिस विभाग के कांस्टेबल हैं एक ट्रेफ़िक में है दूसरा रिज़र्व फ़ोर्स में है और तीसरा एसएएफ में है।

Written by XT Correspondent

bettilt giriş bettilt giriş bettilt pin up pinco pinco giriş bahsegel giriş bahsegel paribahis paribahis giriş casinomhub giriş rokubet giriş slotbey giriş marsbahis giriş casino siteleri