May 15, 2026

थाने में आरोपी जन्मदिन का केक काट रहा था टीआई ताली बजा रहे थे। डीआईजी ने किया लाइन अटैच।

एक्सपोज़ टुडे, भोपाल।
थाने में बदमाशों से केक कटवाने के मामले में टीटी नगर थाना प्रभारी शैलेंद्र शर्मा को लाइन अटैच कर दिया गया है। टीआइ ने थाने में ही बदमाशों के जन्मदिन का केक कटवा दिया। हालांकि, उनको पता नहीं था कि जिनके साथ वे केक कटवा रहे हैं, उनका पूर्व आपराधिक रिकार्ड है। शुक्रवार को जब टीआइ का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर वायरल हो गया था। मामले की जानकारी लगने पर डीआइजी इरशाद वली ने तत्‍काल ही टीटी नगर थाना प्रभारी को लाइन अटैच कर दिया।

इस बारे में अभी टीआइ की तरफ से कोई बयान नहीं
आया है। जानकारी के मुताबिक दो दिन पहले रात करीब 12 बजे सेकंड स्टाप के पास कुछ लोग किसी का जन्मदिन मनाते हुए हंगामा कर रहे थे। इससे रहवासियों को परेशानी हो रही थी। रहवासियों ने टीटी नगर थाने को दी। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी शैलेंद्र शर्मा स्टाफ के साथ मौके पर पहुंचे। 11 बजे के बाद नाइट कर्फ्यू चल रहा था। टीआइ ने देर रात डीजे बजाने से मना किया और कहा कि इसे बंद करो। इस पर टीआइ की कुछ लोगों से बहस हो गई थी।

Written by XT Correspondent

bettilt giriş bettilt giriş bettilt pin up pinco pinco giriş bahsegel giriş bahsegel paribahis paribahis giriş casinomhub giriş rokubet giriş slotbey giriş marsbahis giriş casino siteleri