एक्सपोज़ टुडे,चंडीगढ़।
पंजाब में चल रहे सियासी घमासान के बीच पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह जल्द ही नई पार्टी का ऐलान कर सकते हैं। कैप्टन की नई पार्टी का नाम पंजाब विकास पार्टी होगा।
कैप्टन नई पार्टी के गठन के लिए अपने करीबी नेताओं की बैठक बुलाने वाले है। इस बैठक में सभी सिध्दू विरोधी नेता शामिल होंगे।
कुछ समय पहले कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा भी था की उनका पहला लक्ष्य सिध्दू को हराना है। ऐसे में सिध्दू की पार्टी के ख़िलाफ़ कैप्टन की पार्टी का मज़बूत उम्मीदवार खड़ा होगा। कैप्टन किसान नेताओं और छोटी पार्टियों से भी संपर्क कर रहे हैं।
कैप्टन ने कहा था मैं 52साल ले राजनीति कर रहा हूं मेरे साथ ऐसा व्यवहार किया गया मुझे सुबह 10 बजे सोनिया गांधी का फ़ोन आया उन्होंने कहा इस्तीफ़ा दे दो मैं चार बजे गवर्नर को अपना इस्तीफ़ा सौंप आया। मैंने कोई सवाल नहीं किया । कांग्रेस में मेरी विश्वसनीयता पर संदेह है तो मुझे ऐसी पार्टी में नहीं रहना। लेकिन मैं बीजेपी में भी नहीं जा रहा हूँ।
