April 30, 2026

मंत्री के भाषण से नाराज हुए सांसद

देवास। जलशक्ति अभियान में किसान मेले के आयोजन में प्रदेश के काबीना मंत्री सज्जनसिंह वर्मा के भाषण से क्षेत्रीय भाजपा सांसद खासे नाराज़ हो गए। वे कार्यक्रम बीच में ही छोड़कर चल दिए। उन्होंने मीडिया के सामने मंत्री पर आरोप भी लगाया।

जिले के सोनकच्छ में जलशक्ति अभियान के अन्तर्गत जागरूकता कार्यक्रम और किसान मेले में प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री सज्जन सिंह वर्मा ने बीजेपी सांसद महेंद्रसिंह सोलंकी की उपस्थिति में भाषण दिया। इस दौरान उन्होंने कमलनाथ सरकार की नीतियों की तारीफ की।इससे मंच पर मौजूद क्षेत्र के सांसद महेंद्र सिंह सोलंकी नाराज़ हो गए।वे कार्यक्रम बीच में छोड़कर बाहर निकल गए।

मीडिया के सामने नाराज सांसद सोलंकी ने मंत्री सज्जन सिंह वर्मा पर कार्यक्रम को कांग्रेसी करण करने के आरोप लगाए। उन्होंने यहाँ तक कहा कि मंत्री श्री वर्मा ने कार्यक्रम की गरिमा को बनाए रखना चाहिए था।सोशल मीडिया पर उनका यह तल्ख अंदाज़ वाला वीडियो धड़ल्ले से वायरल हो रहा है।

Written by XT Correspondent

bettilt giriş bettilt giriş bettilt pin up pinco pinco giriş bahsegel giriş bahsegel paribahis paribahis giriş casinomhub giriş rokubet giriş slotbey giriş marsbahis giriş casino siteleri