May 15, 2026

मध्य प्रदेश के IPS स्पेशल DG ने पत्नी के खिलाफ कर दी थाने में शिकायत।

एक्सपोज़ टुडे,भोपाल।
मध्य प्रदेश के आईपीएस अफ़सर वर्तमान में सस्पेंडेड स्पेशल डीजी और पत्नी का विवाद थाने पहुंच गया है। आईपीएस ने थाने में आवेदन देकर पत्नी के खिलाफ शिकायत की है। पुलिस शिकायत की जाँच कर रही है।

मामला सस्पेंडेड आईपीएस स्पेशल डीजी पुरुषोत्तम शर्मा का है। शर्मा ने पत्नी प्रिया  के खिलाफ बागसेवनिया थाने में शिकायत की है। शर्मा ने पत्नी पर आरोप लगाया है कि वह उनके घर आईं और रास्ता रोक लिया था। पुलिस ने मामले की शिकायत की जांच शुरू कर दी है।

वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी पुरुषोत्तम शर्मा का उनकी पत्नी से लंबे समय से विवाद चल रहा है। दोनों ही अलग-अलग रहते हैं। करीब एक साल पहले पुरुषोत्तम शर्मा को उनकी पत्नी के साथ मारपीट किए जाने का वीडियो वायरल होने के बाद से सस्पेंड कर दिया था और उनके सस्पेंशन को केंद्रीय गृह मंत्रालय ने भी बरकरार रखा है।

अब पुरुषोत्तम शर्मा ने अपनी पत्नी पर आरोप लगाया है कि वह घर पर आईं और उनका रास्ता रोक लिया था। शर्मा ने इस मामले की अपने निवास के क्षेत्रीय पुलिस थाने में शिकायत की है जिसकी थाना प्रभारी संजीव कुमार चौकसे ने पुष्टि की है। उऩका कहना है कि शिकायत की जांच की जा रही है। 

विवादों से शर्मा का पुराना नाता
भारतीय पुलिस सेवा के 1986 बैच के सस्पेंडेड अधिकारी शर्मा का पारिवारिक विवाद कई सालों से चल रहा है।
उनका विवादों से कोई नया नाता नहीं है बल्कि कई बार वे विवाद में घिर चुके हैं। सस्पेंशन के पहले उन्हें उनकी पत्नी ने कथित रूप से एक टीवी एंकर के घर पर पकड़ा था और तब भी वे मीडिया में सुर्खियां बने थे। इसके अलावा पारिवारिक विवाद में कुछेक मर्तबा और चर्चा में रह चुके हैं।

हनीट्रैप के चर्चित मामले की जांच के दौरान भी उनका नाम चर्चा में आया था। इसके अलावा सायबर क्राइम में पदस्थापना के दौरान जब उन्होंने अनधिकृत रूप से दिल्ली में एक गेस्ट हाउस को किराये पर ले लिया था जिसे तत्कालीन डीजीपी ने बंद कराया था।

इस मामले में उनका विवाद इतना बढ़ गया था कि डीजीपी को खुली चुनौती तक दे डाली थी। इसी तरह उन्होंने लोक अभियोजन में पदस्थापना के दौरान ढाई सौ कर्मचारियों का अटैचमेंट कर दिया था जिस पर सरकार ने उन्हें नोटिस थमाया था। 

Written by XT Correspondent

bettilt giriş bettilt giriş bettilt pin up pinco pinco giriş bahsegel giriş bahsegel paribahis paribahis giriş casinomhub giriş rokubet giriş slotbey giriş marsbahis giriş casino siteleri