March 8, 2026

देवास बायपास पर कार में मिले पति-पत्नी के शव।

एक्सपोज़ टुडे,देवास।
देवास-उज्जैन बायपास पर विजयगंज मंडी फाटे के पास दीपावली की रात पति-पत्नी के शव कार में मिले हैं। शव कार की आगे सीट पर थे। पत्नी का गला (चाकू)धारदार हथियार से रेता हुआ था, जबकि पति ने जहर का सेवन किया था।

कार से पुलिस ने चाकू बरामद किया है। प्रथमदृष्टया आशंका जताई जा रही है कि पति ने पहले पत्नी का गला रेता और उसके बाद खुद जहर का सेवन कर जान दे दी थी। हालांकि पति के हाथ पर चोट नजर आ रही है। पुलिस मामले में हर एंगल से जांच कर रही है। घटना में पारिवारिक विवाद की बात भी सामने आई है। बीएनपी पुलिस मामले की जांच में जुटी है। शव को पीएम के लिए जिला अस्पताल लाया गया है।

जानकारी के अनुसार गुरुवार रात के करीब एक बजे डायल हंड्रेड की टीम को गश्त के दौरान एक सफेद कार खड़ी दिखाई दी। कार उज्जैन रोड पर विजय गंज मंडी फाटे के नजदीक सर्विस रोड पर खड़ी थी। पुलिस की टीम ने कार को देखा तो अंदर दो शव थे। उसमें ड्राइविंग सीट पर एक पुरुष और बगल वाली सीट पर एक महिला का शव पड़ा था।

महिला का गला चाकू से रेता गया था। कार में चाकू भी मिला है। पुरुष की शिनाख्त चंद्रशेखर पुत्र अंबाराम मंडलोई निवासी मक्सी और महिला की उनकी पत्नी अलका मंडलोई के रूप में हुई। अलका का मायका टोंकखुर्द के पास पाडल्या बताया गया है। चंद्रशेखर शिक्षक बताया जा रहा है।

आशंका है कि पति ने पहले पत्नी का गला रेता और उसके बाद खुद जहर का सेवन कर आत्महत्या कर ली। पति के हाथ पर भी चोट के निशान हैं। हालांकि पुलिस ने हर एंगल से जांच करने की बात कही है। पीएम के लिए दोनों के शव जिला अस्पताल लाए गए हैं। बैंक नोट प्रेस थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

Written by XT Correspondent

bettilt giriş bettilt giriş bettilt pin up pinco pinco giriş bahsegel giriş bahsegel paribahis paribahis giriş casinomhub giriş rokubet giriş slotbey giriş marsbahis giriş casino siteleri