March 8, 2026

इंदौर की डॉक्टर के साथ भोपाल के डॉक्टर ने किया बलात्कार,पुलिस ने किया आरोपी को गिरफ़्तार।

एक्सपोज़ टुडे, भोपाल/इंदौर।

इंदौर मेडिकल कॉलेज की एक डॉक्टर के साथ भोपाल मेडिकल कॉलेज के डॉक्टर ने पहले दोस्ती की फिर अफ़ेयर चलाया, फिर भोपाल के एक कॉम्प्लेक्स में बंधक बना कर शोषण करता रहा। पीड़िता की शिकायत पर थाना कोहेफिजा में आरोपी डॉक्टर राहुल कनाडे को गिरफ़्तार कर लिया है।

पुलिस के मुताबिक़ पीड़ित डॉक्टर इंदौर मेडिकल कॉलेज में पढ़ती है और प्रैक्टिस भी करती है। उसने भोपाल के गांधी मेडिकल कॉलेज में एमडी कर रहे डॉक्टर राहुल कनाडे के खिलाफ रेप की शिकायत की है। इसके बाद एफ़आइआर दर्ज कर आरोपी को गिरफ़्तार किया गया है। पीड़ित डॉक्टर के मुताबिक़ डॉक्टर राहुल से उसकी पहचान थी। दोनों के बीच अफ़ेयर हुआ डॉक्टर पहले शादी का आश्वासन भी दिया था। लेकिन फिर ब्रेकअप हो गया। 

 शिकायत के अनुसार आरोपी डॉक्टर कनाडे ने महिला डॉक्टर को मिलने के लिए भोपाल बुलाया था। पीड़ित युवती उससे मिलने इंदौर से भोपाल पहुंची आरोपी उसे थददाराम कॉम्प्लेक्स स्थित अपने फ़्लैट पर ले गया। वहां फ़्लैट में बंधक बनाकर साथी डॉक्टर के साथ दुष्कर्म किया। विरोध करने पर डॉक्टर राहुल ने उसके साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी।

Written by XT Correspondent

bettilt giriş bettilt giriş bettilt pin up pinco pinco giriş bahsegel giriş bahsegel paribahis paribahis giriş casinomhub giriş rokubet giriş slotbey giriş marsbahis giriş casino siteleri