March 13, 2026

पुलिस की संवेदनशीलता से महिला की जान बच गई, रहने का इंतज़ाम भी हो गया।

 

एक्सपोज़ टुडे, इंदौर।
विजय नगर पुलिस की संवेदनशीलता से एक बेसहारा महिला की ठंड में ख़ाली मैदान में बैठी बीमार बुजुर्ग महिला की न केवल जान बच गई बल्कि उसके रहने का इंतज़ाम भी हो गया।

विजय नगर पुलिस को जानकारी मिली की एक बुजुर्ग महिला राजश्री अपोलो हॉस्पिटल के आस पास दयनीय अवस्था मे पिछले कई दिनों से बैठी हुई है। यह जानकारी जैसे विजय नगर के प्रधान आरक्षक वीर सिंह रघुवंशी को पता चली उन्होंने तुरन्त समाजसेवी जय्यू जोशी, प्रियांशु पांडे, सुनील ठाकुर, सन्त सरन सेन,वीरसिंह रघुवंशी एवं थाने के कुछ स्टाफ को महिला की उचित मदद करने के के लिए यथासंभव प्रयत्न प्रारंभ कर दिए और उन्हें खाने-पीने गर्म कपड़े की व्यवस्था करवा कर सभी लोगो ने महिला को श्री राम व्रद्ध आश्रम में भर्ती करवाया एवम उनके अभी महिला के परिवार को भी खोजने का प्रयास किया जा रहा है ताकि उन्हें अपने घर पहुचाया जा सके।
इस कार्य मे आदर्श गंगराड़े, अक्षत गंगराड़े, विशाल परमार की भी सरहानीय भूमिका रही।।

हमें सूचना मिलते ही महिला को आश्रय दिलवाया
विजय नगर थाने को एक बेसहारा महिला के संबंध में सूचना मिली की वह एक प्लॉट पर बीमार अवस्था में है। हमने ने महाकाल मानव सेवा संस्थान की सहायता से परिवार से भटकी हुई व्रद्ध महिला को आसरा दिलवा दिया है।
तहज़ीब काजी,टीआई विजय नगर

Written by XT Correspondent

bettilt giriş bettilt giriş bettilt pin up pinco pinco giriş bahsegel giriş bahsegel paribahis paribahis giriş casinomhub giriş rokubet giriş slotbey giriş marsbahis giriş casino siteleri